Dhatkidih Firing Archives - Udit Vani

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, धातकीडीह फायरिंग केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर :बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था।

मुख्य आरोपी का रहा है बड़ा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि वादी और मुख्य आरोपी इमरान के बीच पहले से आपसी दुश्मनी थी। घटना के एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने आजादनगर से हथियार लाकर फायरिंग की।

पुलिस की चेतावनी: शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी ऑटो पिस्टल, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

The post जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, धातकीडीह फायरिंग केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा
उदित वाणी,जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाश गामा होटल के समीप पहुंचे और होटल संचालक के पास हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग कांड में ‘गोरा’ नामक एक कुख्यात बदमाश का नाम भी सामने आ रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने कपाली इलाके में भी छापेमारी की।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके।

The post जमशेदपुर में हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा appeared first on Udit Vani.