Dalma Wildlife Sanctuary Archives - Udit Vani

चांडिल में जंगली हाथी का तांडव: सो रही बुजुर्ग महिलाओं को खटिया समेत घसीटा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
उदित वाणी, चांडिल: दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण्य से सटे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार देर रात क्षेत्र में एक विशालकाय हाथी के आ धमकने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया।

आधी रात को बुजुर्ग महिलाओं पर हमला, टला बड़ा हादसा

गुरुवार देर रात करीब एक बजे चांडिल प्रखण्ड के हिरमिली-दालग्राम गांव में एक विशाल ट्रस्कर (दंतैल) हाथी अचानक घुस आया। भीषण गर्मी के कारण घर के बाहर सो रही करीब 70 और 75 वर्ष की दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने सूंड से खटिया सहित घसीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत सतर्क हुए और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों वृद्ध महिलाओं को हाथी के कोप से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

राशन दुकान तोड़ी, फसलें रौंदकर रेलवे ट्रैक पार किया

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद हाथी ने दालग्राम निवासी बुद्धेश्वर तंतूबाई की राशन दुकान पर धावा बोल दिया। हाथी ने दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर रखा चावल और अन्य अनाज खा लिया। इसके बाद उसने धान के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद टॉर्च की रोशनी दिखाकर और शोर मचाकर हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन कुछ ही देर बाद हाथी चांडिल गोलचक्कर मुख्य सड़क और रेलवे ट्रैक को पार करते हुए कदमडीह गांव पहुंच गया। वहां वह ‘सिंह जी’ के घर के आसपास करीब दो घंटे तक मंडराता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।

विधायक के बयान “हाथी को बांधकर थोड़े ही रख सकते हैं” पर फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद से वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि एशिया में हाथियों के सबसे सुरक्षित क्षेत्र के रूप में जाने जाने वाले ‘दलमा अभ्यारण्य’ के घने जंगलों से निकलकर हाथी लगातार रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं, जो वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

The post चांडिल में जंगली हाथी का तांडव: सो रही बुजुर्ग महिलाओं को खटिया समेत घसीटा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश appeared first on Udit Vani.

सेंदरा पर्व 2026: परंपरा और कानून के बीच छिड़ी रार, दलमा में वन विभाग और आदिवासी समाज आमने-सामने
उदित वाणी,जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में आगामी 27 अप्रैल को मनाये जाने वाले ऐतिहासिक सेंदरा पर्व को लेकर इस बार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. वन्यजीव संरक्षण कानून की सख्ती और आदिवासियों की सदियों पुरानी सांस्कृतिक आस्था के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है. परसुडीह के गदड़ा में आयोजित बैठक में वन विभाग और सेंदरा समिति के बीच तीखी बहस ने इस मतभेद को उजागर कर दिया है.

शिकार पर प्रतिबंध बनाम सांस्कृतिक पहचान

गदड़ा स्थित दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर हुई बैठक में वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सेंदरा के दौरान जानवरों का शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रेंजर दिनेश चंद्र ने समाज से केवल पूजा-पाठ और प्रतीकात्मक परंपरा निभाने की अपील की है.

दूसरी ओर, दलमा राजा ने दोटूक कहा कि सेंदरा और शिकार एक-दूसरे के पूरक हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चेकनाकों पर आदिवासियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई या उन्हें परेशान किया गया, तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा.

वन विभाग की जवाबी रणनीति और शपथ

वन विभाग ने शिकार रोकने के लिए अपनी घेराबंदी तेज कर दी है. मानगो स्थित वन चेतना भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार और वाइल्ड लाइफ विंग के अधिकारियों ने 85 गांवों की ‘इको विकास समिति’ के साथ रणनीति बनाई.

जागरूकता अभियान: ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई.

संसाधनों का वितरण: अवैध शिकार पर नजर रखने के लिए समिति सदस्यों को टॉर्च और सोलर लैंप बांटे गए.

संरक्षण का संदेश: विभाग का तर्क है कि अब शिकार के बजाय प्रकृति संरक्षण के मॉडल को अपनाने का समय है.

25 अप्रैल से शुरू होगा सेंदरा का सफर

तय कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल को दलमा राजा समर्थकों के साथ गदड़ा से प्रस्थान करेंगे. फदलोगोड़ा में पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद सेंदरा की औपचारिक शुरुआत होगी. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, प्रशासन के लिए धार्मिक संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

The post सेंदरा पर्व 2026: परंपरा और कानून के बीच छिड़ी रार, दलमा में वन विभाग और आदिवासी समाज आमने-सामने appeared first on Udit Vani.

झारखंड: दलमा की वादियों में सजेगी आदिवासियों की ‘सुप्रीम कोर्ट’, 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व पर महापंचायत
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के प्रसिद्ध दलमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) में इस वर्ष 27 अप्रैल को आयोजित होने वाला ‘दिसुआ सेंदरा’ पर्व ऐतिहासिक होने जा रहा है। यह उत्सव केवल पारंपरिक शिकार तक सीमित न रहकर आदिवासियों की न्यायिक और सांस्कृतिक संप्रभुता का प्रतीक बनेगा। इस दिन दलमा की तलहटी पर आदिवासियों की सर्वोच्च महापंचायत ‘लो बीर दोरबार’ का आयोजन होगा, जिसे आदिवासी समाज अपना ‘सुप्रीम कोर्ट’ मानता है।

1340 ईस्वी से जारी है परंपरा: ‘लो बीर दोरबार’ का महत्व

सदियों पुरानी इस परंपरा का शंखनाद दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ हो चुका है। ‘लो बीर दोरबार’ आदिवासी स्वशासन व्यवस्था की वह सर्वोच्च न्याय प्रणाली है जहाँ देश परगना, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी जुटते हैं। यहाँ कोल्हान प्रमंडल के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी हजारों शिकारी और समाज के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। इस पंचायत में समाज के जटिल विवादों और सांस्कृतिक नीतियों पर मंथन कर जो निर्णय लिए जाते हैं, उन्हें अंतिम माना जाता है।

वन विभाग के दखल और ‘पर्यटन केंद्र’ के खिलाफ उठेगी आवाज

इस वर्ष की महापंचायत में वन विभाग और वनों के व्यवसायीकरण का मुद्दा गरमाएगा। आदिवासी समाज का आरोप है कि जंगलों को बचाने के बजाय उन्हें ‘पर्यटन केंद्र’ बनाया जा रहा है, जिससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है। इसके कारण जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। समाज का स्पष्ट मानना है कि कंक्रीट के रिसॉर्ट्स का निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा है।

‘बीर सिंगराई’: केवल शिकार नहीं, सामाजिक पाठशाला है सेंदरा

सेंदरा समिति के अनुसार, सेंदरा का उद्देश्य केवल शिकार नहीं बल्कि वन्यजीवों का संरक्षण और दुर्लभ जड़ी-बूटियों की खोज है। इस दौरान ‘बीर सिंगराई’ जैसी सामाजिक पाठशाला का भी आयोजन होता है, जहाँ युवाओं को पारिवारिक जीवन और सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र: प्रमुख मांगें

आदिवासी समाज अपनी धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेगा, जिसमें निम्नलिखित बिंदु प्रमुख होंगे:

दलमा क्षेत्र में कंक्रीट के रिसॉर्ट्स का निर्माण तुरंत बंद हो

पारंपरिक हथियारों को छीनने जैसी कार्रवाई पर रोक लगे

1980 के दशक की प्रभावी मालगुजारी व्यवस्था को बहाल किया जाए

पर्यटन से होने वाली आय का 25 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय सेंदरा समिति को दिया जाए

27 अप्रैल को होने वाली यह महापंचायत जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को पुनर्जीवित करने का एक निर्णायक मंच साबित होगी।

(झारखंड सेंदरा पर्व 2026, Dalma Sendra Festival)

The post झारखंड: दलमा की वादियों में सजेगी आदिवासियों की ‘सुप्रीम कोर्ट’, 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व पर महापंचायत appeared first on Udit Vani.