Crime News Jharkhand. Archives - Udit Vani

गिरिडीह: चार बच्चों के पिता ने घर में कराई दूसरी महिला की एंट्री, भड़का बवाल; गुस्साई महिलाओं ने मां को खंभे से बांधा, गांव बना तमाशा
उदित वाणी, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा विस्फोटक रूप ले लिया कि पूरा गांव घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना रहा। चार बच्चों का पिता पिंटू कुमार जब एक दूसरी महिला को लेकर अपने घर पहुंचा तो घर में हंगामा मच गया और देखते ही देखते मामला पूरे गांव में फैल गया।

बताया जाता है कि पहली पत्नी और परिवार के लोगों ने दूसरी महिला के घर पहुंचने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पहली पत्नी के मायके से कई महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि गुस्साई महिलाओं को जब पिंटू कुमार नहीं मिला तो उन्होंने उसकी मां मालती देवी को पकड़ लिया। मालती देवी स्वास्थ्य विभाग में सहिया के पद पर कार्यरत हैं। महिलाओं ने बेटे को बुलाने की मांग करते हुए उन्हें गांव के बीच बिजली के खंभे से बांध दिया। यह दृश्य देखते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मालती देवी को खंभे से मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मालती देवी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट भी की गई, जबकि दूसरी ओर महिलाओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पिंटू कुमार और उसके साथ आई महिला को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। महिला के पहले से विवाहित होने और तलाक संबंधी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक व्यक्ति के निजी फैसले से शुरू हुआ विवाद रविवार को पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना रहा। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

The post गिरिडीह: चार बच्चों के पिता ने घर में कराई दूसरी महिला की एंट्री, भड़का बवाल; गुस्साई महिलाओं ने मां को खंभे से बांधा, गांव बना तमाशा appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: छाताबाद फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद दो नंबर में हुए फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 27 मई की बताई जा रही है, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की है।

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेसवार्ता में बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post JHARKHAND: छाताबाद फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : एग्रीको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में रिटायर्ड कर्मी हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रीको रोड नंबर-2 सोमवार को उस वक्त दहशत और मातम में बदल गया, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया. क्वार्टर नंबर एल-13 में हुई इस खूनी वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. पुलिस ने मामले में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) और रविशेख कुमार (30) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुप्रिया शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी. घर के अंदर तीनों के शव खून से सने हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह ने खुद घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पड़ोसियों ने बताया कि रविंद्र प्रसाद सिंह इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले कुछ समय से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस दर्दनाक ट्रिपल मर्डर ने पूरे एग्रीको इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

The post Jamshedpur Crime : एग्रीको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में रिटायर्ड कर्मी हिरासत में appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: कुंदन ठाकुर हत्याकांड में दोषी विशाल गोप को उम्रकैद, एडीजे-2 कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
उदित वाणी जमशेदपुर: शहर की एडीजे-2 अदालत ने चर्चित कुंदन ठाकुर हत्याकांड में दोषी करार दिए गए विशाल गोप को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने हत्या के अलावा साक्ष्य मिटाने और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों में भी दोष सिद्ध होने पर अलग-अलग सजाएं सुनाईं। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अदालत ने 30 अप्रैल को विशाल गोप को हत्या, साक्ष्य छुपाने और अप्राकृतिक यौनाचार की धाराओं में दोषी ठहराया था। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। वहीं साक्ष्य मिटाने के आरोप में तीन वर्ष कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना, जबकि अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में पांच वर्ष कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

विशाल गोप फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद है। सुरक्षा कारणों से उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।

मामला वर्ष 2018 का है। 26 मार्च को कुंदन ठाकुर रामनवमी जुलूस देखने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के दौरान जानकारी मिली कि उसे आखिरी बार विशाल गोप के साथ देखा गया था। अगले दिन पुलिस ने नाले से कुंदन का शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि हत्या से पहले युवक को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था। उसके शरीर पर कई स्थानों पर सिगरेट से दागने के निशान पाए गए थे, जिससे मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया था।

The post JAMSHEDPUR: कुंदन ठाकुर हत्याकांड में दोषी विशाल गोप को उम्रकैद, एडीजे-2 कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: परसुडीह सोपोडेरा के सरकारी स्कूल में नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
उदित वाणी, जमशेदपुर: के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी स्कूल परिसर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है.

स्कूल परिसर में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर के अंदर एक किशोरी का शव पड़ा देखा. स्कूल जैसी सुरक्षित जगह पर शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. घटना की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है.

दुष्कर्म की आशंका और ग्रामीणों का आक्रोश

स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को स्कूल में फेंक दिया गया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों और दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल स्थिति को देखते हुए इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल तैनात है.

The post जमशेदपुर: परसुडीह सोपोडेरा के सरकारी स्कूल में नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका appeared first on Udit Vani.

सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: कपाली में ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार, लाखों का ब्राउन शुगर बरामद
उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के कार्रवाई में 680 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 18 ग्राम अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह कार्रवाई सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि कपाली और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क की गंभीर तस्वीर भी सामने ला रही है.

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि बंधुगोड़ा बड़ गाछ के समीप एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 680 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की. इसके अलावा अलग से रखे गए लगभग 18 ग्राम ब्राउन शुगर को भी जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

मौके से अजगर, सिनी निवासी महाराज अली और आदित्यपुर निवासी शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पुलिस को नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में ब्राउन शुगर के कारोबार में सक्रिय थे. पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे मौजूद बड़े सप्लायरों और अन्य कनेक्शन की तलाश में जुट गई है. जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि आखिर कपाली और आसपास के इलाकों में इतनी तेजी से नशे का कारोबार कैसे फैल रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ी है और कई मोहल्लों में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अगर लगातार इसी तरह अभियान चलता रहा तो इलाके को नशे के जाल से बचाया जा सकता है. यह मामला सिर्फ तीन तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी है कि कपाली और शहरी क्षेत्रों में ड्रग सिंडिकेट धीरे- धीरे अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है. ऐसे में पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना होगी.

The post सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: कपाली में ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार, लाखों का ब्राउन शुगर बरामद appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकान संचालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिघलाकर तैयार की गई सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकद राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 2 मई को अनिल सूरपथ रोड स्थित इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी और गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कदमा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की, जहां छीनी गई चेन को पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं। इसके बाद दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने चेन को 25 हजार रुपये में बेचा था। इसमें से 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी और नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रकाश पटेल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

The post JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता: जुगसलाई में विवाह के छह माह बाद बहू प्रताड़ना का मामला, ससुराल पक्ष फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर समाज में जड़ जमा चुकी कुप्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, जुगसलाई के गढ़ाबासा निवासी युवक की शादी 17 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की एक युवती के साथ शहर के एक होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी.

शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन आरोप है कि धीरे-धीरे ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा. युवती ने अपने मायके वालों को बताया कि उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है और इसी को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. यह सिलसिला करीब छह महीने तक चलता रहा.

स्थिति बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने युवती को उसके मायके, उत्तर प्रदेश, छोड़ दिया. मामले को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि पति स्वयं जाकर पत्नी को वापस लाएगा. हालांकि तय समय बीत जाने के बावजूद जब वह नहीं पहुंचा, तो लड़की पक्ष के लोग बुधवार को जुगसलाई स्थित ससुराल पहुंचे.

वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर पर ताला लटका हुआ है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पूरा परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है. इस घटना के बाद लड़की पक्ष में आक्रोश और निराशा का माहौल है. मामला अब जुगसलाई थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और पीड़ित पक्ष न्याय की मांग कर रहा है.

The post Jamshedpur : दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता: जुगसलाई में विवाह के छह माह बाद बहू प्रताड़ना का मामला, ससुराल पक्ष फरार appeared first on Udit Vani.

खरसावां पुलिस का बड़ा खुलासा, घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, 4 गिरफ्तार
उदित वाणी, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। खरसावां थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मृतक बाधा सरदार की पत्नी सुनीता सरदार (38), उसका भाई सोमा मुण्डा उर्फ सुगु, और उनके दो सहयोगी बौर सिंह मुण्डा व बिरा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर सुनीता ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसडीपीओ समीर कुमार सावेया ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी सोमा मुण्डा का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस वारदात को लेकर स्तब्ध हैं।

The post खरसावां पुलिस का बड़ा खुलासा, घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, 4 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: कलयुगी बेटे ने पत्थर से कूचकर की मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
उदित वाणी,पाकुड़: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी (सोसो टोला) में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्मदात्री की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपनी मां पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।इस मामले की जानकारी पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने नगर थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

घटना गुरुवार 23 की है। पुलिस को सूचना मिली कि सोनाजोड़ी निवासी चरण हेम्ब्रम ने अपनी माँ धुनी हेम्ब्रम की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि आरोपी चरण हेम्ब्रम (पिता स्व. पाण्डा हेम्ब्रम) को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना बड़ा पत्थर और अन्य छोटे पत्थर बरामद कर लिए हैं।

इस संबंध में मृतक के संबंधी चान्द हेम्ब्रम के आवेदन पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 85/2026 दर्ज किया गया है।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी टीम में शामिल अनिल कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी, नगर थाना, पाकुड़),अभिषेक कुमार (पु.अ.नि.)सुबल कुमार दे(पु.अ.नि) नगर थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस मामले के पीछे के सटीक कारणों की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से बेटे ने इतना खौफनाक कदम उठाया। इलाके में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा और शोक का माहौल है।

The post JHARKHAND: कलयुगी बेटे ने पत्थर से कूचकर की मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.