Chhau Nritya Archives - Udit Vani

Jamshedpur: सोनारी में 16 मई को छऊ नृत्य का भव्य आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के पुराना सोनारी बस्ती स्थित विकास समिति मैदान में आगामी 16 मई शनिवार को झारखंड की लोक संस्कृति के प्रतीक छऊ नृत्य का शानदार आयोजन होने जा रहा है। कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ‘विकास समिति’ की एक अहम बैठक अध्यक्ष धनंजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ होगी शुरुआत

समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 10 बजे होगा। छऊ नृत्य के प्रदर्शन से पूर्व झारखंड आंदोलन के पुरोधा शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

सांसद और विधायक समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

इस सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक सरयू राय, सविता महतो और सोमेश चंद्र सोरेन के नाम शामिल हैं। इनके अलावा झामुमो जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, फणिन्द्र महतो, सुखदेव महतो, लाल्टू महतो, गोपाल महतो, अशोक कुमार सिंह और अजय रजक सहित कई गणमान्य लोग इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध टीमें बढ़ाएंगी मान

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की दो दिग्गज टीमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी:

सहाय संघ, चकिरबन: उस्ताद त्रिलोचन महतो के नेतृत्व में।

सनराइन छऊ अकादमी, लावजोड़ा: उस्ताद निबारन महतो के नेतृत्व में।

सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक नई आयोजन समिति का गठन किया गया है:

अध्यक्ष: धनंजय महतो

संयोजक: अशोक कुमार सिंह

महासचिव: अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो एवं कार्तिक महतो।

उपाध्यक्ष: रामू महतो, कमल आदित्य, गोरा चंद दास।

सचिव: अशोक महतो, स्वपन राय, उत्तम महतो, निपुण मिश्रा।

कोषाध्यक्ष: तारापदो महतो।

बैठक में धनेश कर्मकार, तपन महतो, निपुन मिश्रा, छोटू रजक, बिजली सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उत्तम महतो द्वारा किया गया।

The post Jamshedpur: सोनारी में 16 मई को छऊ नृत्य का भव्य आयोजन appeared first on Udit Vani.

मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, मजदूर हितों पर होगा मंथन
उदित वाणी, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को झारखंड मजदूर यूनियन द्वारा एक दिवसीय विशाल मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भुईयांडीह स्थित निर्मल नगर के अतिथि भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर संध्या तक चलेगा। इसके साथ ही 2 मई को आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जबकि मजदूर दिवस की रात भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यूनियन के पदाधिकारी कुंज विभर ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सामने आ रही वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श तथा भविष्य की रणनीति तैयार करना है। कार्यक्रम में झारखण्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखण्ड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के नेतृत्व में मजदूरों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते मशीनीकरण और बदलती औद्योगिक नीतियों के कारण श्रमिकों के रोजगार पर संकट गहराता जा रहा है। नई तकनीकों के उपयोग के नाम पर बड़ी संख्या में मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है, जिससे विशेष रूप से दलित, आदिवासी, मूलवासी एवं पिछड़ा वर्ग के श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं। झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या भी इसी का परिणाम है।

यूनियन ने कहा कि मजदूर और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, लेकिन आज मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। मजदूरों के शोषण के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मजदूरों की एकजुटता और उनके अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता है।

सम्मेलन में मजदूरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यूनियन की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, स्थायी प्रकृति के कार्य करने वाले मजदूरों को स्थायी नियुक्ति, वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करना, आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता देना, तथा बकाया वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस और ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा टाटा समूह की कंपनियों में कार्यरत मजदूरों से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए जाएंगे। यूनियन ने मांग की है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराए जा रहे स्थायी प्रकृति के कार्यों को समाप्त कर मजदूरों को सीधे कंपनी में नियुक्त किया जाए। साथ ही कान्वाई चालकों के बकाया भुगतान, दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने पर उचित मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। डम्प मजदूरों एवं आयरन स्लैग पिकर्स की स्थिति पर भी सम्मेलन में विशेष चर्चा होगी। यूनियन ने आरोप लगाया है कि हजारों डम्प मजदूर आज भुखमरी के कगार पर हैं और उनके पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके लिए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता देने और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

यूनियन ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में आधुनिक ईएसआई अस्पताल निर्माण, गरीब मजदूरों को आवासीय अधिकार देने तथा वर्षों से बस्तियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक प्रदान करने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और खनन क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जांच की भी मांग की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मजदूर कार्ड/प्रतिनिधि कार्ड का वितरण किया जाएगा, जिससे मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। यूनियन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी मजदूरों तक पहुंचाने की बात कही है। यूनियन ने सभी मजदूरों, ट्रेड यूनियनों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मजदूर एकता को मजबूत करें और अपने अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दें।

The post मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, मजदूर हितों पर होगा मंथन appeared first on Udit Vani.