Chatra News Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime : भाई के कमरे में मिला युवक का लहूलुहान शव, भाभी और भाई समेत तीन हिरासत में
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया कला गांव में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे से बरामद किया गया. मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान संतोष भुइयां के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां, उसकी पत्नी अंजू देवी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को जब काम पर जाने के लिए अपने कमरे में जूता लेने पहुंचा तो उसने अपने छोटे भाई संतोष का शव बिस्तर पर पड़ा देखा. शव खून से सना हुआ था.

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है.

ग्रामीणों के अनुसार, संतोष भुइयां का एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है. मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां ने अपनी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगा दिया.

टिंकू का दावा है कि उसकी पत्नी ने साजिश के तहत संतोष की हत्या कराई है. हालांकि, अंजू देवी ने इन आरोपों से इनकार किया है. इटखोरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में घटना के बाद तनाव और चर्चा का माहौल है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : भाई के कमरे में मिला युवक का लहूलुहान शव, भाभी और भाई समेत तीन हिरासत में appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : हाईवा की चपेट में आकर शख्स की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कोयला ढुलाई में लगे एक बेलगाम हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है. हादसे के करीब 30 घंटे बाद भी ग्रामीण शव के साथ धरने पर डटे हुए हैं और मुआवजा व सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है.

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव के समीप हुए हादसे में चिरैयाटांड़ टांड़ निवासी उरेश लोहार उर्फ सुरेश लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और तब से लगातार धरना जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को भी धरना स्थल पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, मुख्य मार्ग पर नो-एंट्री लागू करने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है.

इस बीच चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक न तो कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था और न ही परिवहन से जुड़े जिम्मेदार पक्षों ने पहल की थी.

सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. शादी-विवाह के मौसम में यातायात बढ़ने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं होने से स्थिति और तनावपूर्ण बनी हुई है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : हाईवा की चपेट में आकर शख्स की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime: प्रेमी को वीडियो कॉल कर युवती ने दी जान, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
उदित वाणी जमशेदपुर :  झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी. परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे दोनों परिवारों ने रजामंदी देते हुए विवाह का निर्णय लिया था. गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया.

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को फंदे से झूलते हुए लाइव देखा. मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू कुमार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.

परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और सुसाइड के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं. घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

–आईएएनएस

The post Jharkhand Crime: प्रेमी को वीडियो कॉल कर युवती ने दी जान, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप appeared first on Udit Vani.

झारखंड में डेढ़ करोड़ का अफीम और अन्य मादक पदार्थ जब्त
चतरा: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ झारखंड के चतरा जिले की पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके पहले सोमवार को कुंदा थाना क्षेत्र से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध नशीले पदार्थ जमा कर बाहरी तस्करों को बेचने की तैयारी में हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालोंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इससे पहले सोमवार को कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में भी पुलिस ने दबिश दी, जहां ज्ञानी गंझू के घर से लगभग 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। यहां से जब्त किए गए नशीले पदार्थों और अफीम उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों जैसे मोटर पंप, पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के छापेमारी अभियानों में सिमरिया एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालोंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

–आईएएनएस

The post झारखंड में डेढ़ करोड़ का अफीम और अन्य मादक पदार्थ जब्त appeared first on Udit Vani.