Chakradharpur rail division Archives - Udit Vani

West Singhbhum Crime : चाईबासा में दिल दहला देने वाली घटना: कलयुगी मां ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ महीने के मासूम को नीचे फेंका, मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर :  चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) के अंतर्गत मानवता को शर्मसार और झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहाँ हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah Barbil Janshatabdi Express) में सफर कर रही एक मां पर अपने ही डेढ़ महीने के मासूम नवजात बच्चे को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है. यह पूरी घटना राजखरसावां और महालीमरूप रेलवे स्टेशन (Rajkharsawan and Mahalimarup Station) के बीच की है. रेलवे ट्रैक के किनारे मासूम नवजात शिशु का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सहमे यात्रियों ने तत्परता दिखाकर दूसरे बच्चे की बचाई जान

ट्रेन में सफर कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला अचानक से मानसिक रूप से विचलित हो गई. इसके बाद उसने अपनी गोद में खेल रहे डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. इस भयानक मंजर को देखकर ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने बताया कि नवजात को फेंकने के बाद आरोपी महिला अपने करीब तीन साल के दूसरे बच्चे को भी खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास करने लगी, लेकिन डिब्बे में मौजूद सतर्क यात्रियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और महिला को पकड़कर दूसरे मासूम बच्चे की जान बचा ली.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) जांच में जुटी

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के तुरंत बाद ट्रेन के यात्रियों ने आरोपी महिला और उसके पति को दबोच लिया. गाड़ी के अगले स्टेशन पर रुकते ही दोनों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया. फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम मामले की सघन जांच (Police Investigation) में जुट गई है.

4 साल पहले घर से भागे थे मुद्रावती गोप और शाहबुद्दीन

पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum) के मझगांव की रहने वाली मुद्रावती गोप के रूप में हुई है. वहीं, उसके पति ने पुलिस को अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) का निवासी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले ये दोनों अपने-अपने घर से भागकर एक साथ रहने लगे थे. चक्रधरपुर रेल मंडल पुलिस अब इस खौफनाक वारदात के पीछे के मुख्य कारणों और महिला की मानसिक स्थिति का पता लगाने में जुटी है.

The post West Singhbhum Crime : चाईबासा में दिल दहला देने वाली घटना: कलयुगी मां ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ महीने के मासूम को नीचे फेंका, मौत appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 महीने का ‘मेंटेनेंस ब्लॉक, हर हफ्ते रुकेगी रफ्तार, कई ट्रेनों पर असर
उदित वाणी चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कांसबहाल और धारूआडीही स्टेशनों के बीच बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के लिए मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह ब्लॉक 3 जुलाई से 17 नवंबर तक हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को करीब साढ़े पांच घंटे के लिए लिया जाएगा। रेलवे द्वारा अप और डाउन दोनों लाइनों पर मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मजबूती, सुरक्षित परिचालन और ट्रेनों की गति में सुधार के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस जरूरी है। तय शेड्यूल के अनुसार डाउन लाइन पर हर शुक्रवार और अप लाइन पर हर मंगलवार को ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इसका सीधा असर टाटानगर और चक्रधरपुर होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखने को मिलेगा।

इस अवधि में हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17005/17006) को अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मंगलवार को राउरकेला तक ही सीमित रहेगी, जबकि दुर्ग तक का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह दुर्ग-आरा एक्सप्रेस शुक्रवार को राउरकेला से ही चलेगी और दुर्ग से राउरकेला के बीच सेवा बाधित रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की है। साउथ बिहार एक्सप्रेस को कांड्रा, सिनी और चक्रधरपुर मार्ग से डायवर्ट कर चलाया जाएगा, जिससे सिनी से टाटानगर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

ब्लॉक कैलेंडर: एक नजर में

डाउन लाइन (शुक्रवार): जुलाई (3, 10, 17, 24, 31), अगस्त (7, 14, 21, 28), सितंबर (4, 11, 18, 25), अक्टूबर (2, 9, 16, 23, 30), नवंबर (6, 13)।

अप लाइन (मंगलवार): जुलाई (7, 14, 21, 28), अगस्त (4, 11, 18, 25), सितंबर (1, 8, 15, 22, 29), अक्टूबर (6, 13, 20, 27), नवंबर (3, 10, 17)।

रेलवे की अपील: यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया जरूरी कदम है।

The post Jharkhand Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 महीने का ‘मेंटेनेंस ब्लॉक, हर हफ्ते रुकेगी रफ्तार, कई ट्रेनों पर असर appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: रेलवे ट्रैक पर अब नहीं आएंगे हाथी’: 193 करोड़ की फेंसिंग और एआई तकनीक से बदलेगा पूरा सिस्टम
उदित वाणी चक्रधरपुर :  चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने आसनबनी से झारसुगुड़ा स्टेशन तक रेलवे लाइन की घेराबंदी (फेंसिंग) के लिए 193 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत लगभग 270 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे हाथियों और अन्य मवेशियों के ट्रैक पर आने की घटनाओं पर रोक लगेगी।

चार महीने पहले किए गए सर्वे के आधार पर यह फैसला लिया गया है। मंजूरी मिलते ही रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। टाटा से हावड़ा रूट पर पहले से ही कई संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर अभी कार्य जारी है।

यह पहल सिर्फ जानवरों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ट्रेन संचालन भी अधिक सुरक्षित और तेज होगा। रेलवे का मानना है कि भविष्य में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने में यह फेंसिंग अहम भूमिका निभाएगी।

इसके साथ ही रेलवे ने 11 संवेदनशील स्थानों पर ट्रैक के नीचे अंडरपास बनाने का भी निर्णय लिया है, ताकि हाथी बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकें।

चक्रधरपुर रेल मंडल झारखंड और ओडिशा के कई वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां हाथियों का आवागमन सामान्य है। वन विभाग के इनपुट के आधार पर दर्जनभर सेक्शन को ‘एलिफेंट कॉरिडोर’ घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में जब भी हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलती है, ट्रेनों की गति धीमी कर दी जाती है और लोको पायलट सतर्कता के लिए हूटर बजाते हैं।

पिछले 10 वर्षों में बांसपानी और राउरकेला रूट पर करीब 15 हाथियों और उनके बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे ने यह व्यापक योजना बनाई है।

तकनीक के स्तर पर भी रेलवे पीछे नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए हाथियों की निगरानी की योजना पर काम चल रहा है। इस तकनीक के जरिए जैसे ही कोई हाथी ट्रैक के पास आता है, कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट मिल जाता है। तमिलनाडु जैसे राज्यों में इस तकनीक से हाथियों की मौत की घटनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं।

रेलवे की यह पहल मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी कदम मानी जा रही है।

The post JHARKHAND: रेलवे ट्रैक पर अब नहीं आएंगे हाथी’: 193 करोड़ की फेंसिंग और एआई तकनीक से बदलेगा पूरा सिस्टम appeared first on Udit Vani.