Ceremony Archives - Udit Vani

Jamshedpur : VBDA के 39वें सम्मान समारोह में रक्तदान जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय सुढी समाज सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा आज दिनांक 02/04/2026 को रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग करने के कार्यों के लिए VBDA के 39वें सम्मान समारोह के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी निःस्वार्थ रक्तदाताओं का है, जिनकी एक-एक बूंद से अनगिनत जीवन बचाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सही मायनों में रक्तदाता ही समाज के असली हीरो हैं.

राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए VBDA (वोलीनटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन) तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

उक्त सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केन्द्रीय महासचिव डॉ. अनुप कुमार मंडल, केन्द्रीय सचिव पुलक मंडल, संगठन सचिव संतोष कुमार गुप्ता, केन्द्रीय सह सचिव कौशिक मंडल, युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मंडल तथा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मंडल मौजूद रहे.

The post Jamshedpur : VBDA के 39वें सम्मान समारोह में रक्तदान जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय सुढी समाज सम्मानित appeared first on Udit Vani.

मानगो नगर निगम: मेयर सुधा गुप्ता और पार्षदों ने ली शपथ, अब ‘डिप्टी मेयर’ की कुर्सी के लिए त्रिकोणीय जंग, DC ऑफिस में भारी गहमागहमी
उदित वाणी, ​जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त (डी सी) कार्यालय में मंगलवार को मानगो नगर निगम के शक्ति परीक्षण और शपथ ग्रहण समारोह के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया. कड़ी सुरक्षा और भारी गहमागहमी के बीच पहले नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके तुरंत बाद डिप्टी मेयर के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसने पूरे जिले की निगाहें डीसी ऑफिस की ओर मोड़ दी हैं.

​सभागार में शपथ, बाहर समर्थकों का रेला

​डीसी ऑफिस के सभागार में जैसे ही नवनियुक्त मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ, पूरी मशीनरी डिप्टी मेयर के चुनाव में जुट गई. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभागार को पूरी तरह सुरक्षित घेरे में रखा गया है और पार्षदों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

​तीन दावेदार, एक कुर्सी: दिलचस्प हुआ मुकाबला

​डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 34 पार्षदों के वोट यह तय करेंगे कि मानगो की सरकार में नंबर-दो की कुर्सी पर कौन बैठेगा. फिलहाल, वोटिंग की प्रक्रिया अंदर चल रही है और कयासों का बाजार गर्म है.

​सड़कों पर सियासी जमावड़ा

​डीसी ऑफिस के अंदर जहां चुनावी बिसात बिछी है, वहीं बाहर सड़क किनारे प्रेस क्लब के पास समर्थकों और राजनेताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है.​

दिग्गजों की मौजूदगी: मेयर सुधा गुप्ता के पति और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौके पर डटे हुए हैं.​

अन्य दलों के कद्दावर नेता और उनके समर्थक भी टकटकी लगाए नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.​

हर तरफ चर्चाओं और गणित का दौर जारी है -कौन किसके पाले में है और कौन बाजी मारेगा, इसे लेकर हर कोई अपने-अपने अनुमान लगा रहा है.

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए डीसी ऑफिस परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा बल मुस्तैद हैं और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है. चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होने और नतीजों की घोषणा के बाद ही इस गहमागहमी पर विराम लगने की उम्मीद है.

(Mango mayor Sudha Gupta oath taking, Mango deputy mayor election Jamshedpur,  Jamshedpur DC office, political activity, Mango Nagar Nigam power test, Sudha Gupta mayor Jamshedpur news)

The post मानगो नगर निगम: मेयर सुधा गुप्ता और पार्षदों ने ली शपथ, अब ‘डिप्टी मेयर’ की कुर्सी के लिए त्रिकोणीय जंग, DC ऑफिस में भारी गहमागहमी appeared first on Udit Vani.

CM in Chandil: चांडिल में विवाह समारोह में शामिल हुए हेमन्त सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू और स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया.

गुरुचरण किस्कू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े मामा हैं.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को विवाह की बधाई देते हुए उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में गुरु चरण किस्कू सहित उनके परिजन और सगे-संबंधी भी मौजूद थे.

जिला प्रशासन ने किया स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री के धातकीडीह आगमन पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

The post CM in Chandil: चांडिल में विवाह समारोह में शामिल हुए हेमन्त सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन परिसर में दी गई भावभीनी विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के परिसर में शनिवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों को सम्मानित किया गया. इन कर्मचारियों को उनके कंपनी और यूनियन के प्रति दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. संजीव तिवारी (उपाध्यक्ष), संजय कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), राजीव चौधरी (उपाध्यक्ष), नितेश राज (सहायक सचिव),  श्याम बाबू (सहायक सचिव) और अमोद कुमार दुबे (कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार) ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबे समय तक कंपनी और यूनियन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के लिए धन्यवाद दिया गया. यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दीं.यह विदाई समारोह टाटा वर्कर्स यूनियन की परंपरा का हिस्सा है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद किया जाता है और उन्हें सम्मान के साथ अलविदा कहा जाता है.

The post Tata Steel के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन परिसर में दी गई भावभीनी विदाई appeared first on Udit Vani.

NIT Jamshedpur में ‘उन्नत भारत अभियान’ का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में उन्नत भारत अभियान (UBA) के अंतर्गत उद्घाटन समारोह का गरिमामय एवं सफल आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न हुआ. इस अवसर पर शिक्षाविदों, अतिथियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बना दिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों के ज्ञान, शोध क्षमता एवं तकनीकी विशेषज्ञता को ग्रामीण विकास से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धाराओं को पहुँचाना रहा.

कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक प्रस्तावना के साथ हुआ, जिसके उपरांत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता से ओतप्रोत कर दिया. इसके पश्चात अतिथियों का विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण औपचारिक एवं प्रेरणादायी बना.

आरसीआई प्रमुख डॉ. शक्ति प्रसाद ने अपने स्वागत भाषण एवं संदर्भ स्थापना में उन्नत भारत अभियान की अवधारणा, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है. उन्होंने संस्थान एवं ग्राम समुदाय के बीच सहभागिता को इस अभियान की मूल शक्ति बताया.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. पी. के. सिंह ने अपने संबोधन में ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में संस्थागत सहयोग की अनिवार्यता को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि जब तकनीकी संस्थान समाज से जुड़कर कार्य करते हैं, तब विकास अधिक व्यावहारिक और टिकाऊ बनता है.

मुख्य वक्ता श्री वरुण विद्यार्थी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि युवा शक्ति की सहभागिता से ग्रामीण समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान विकसित किए जा सकते हैं.

विशेष वक्ता डॉ. पुष्पेंद्र यादव ने तकनीकी नवाचार को सतत विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक और स्थानीय संसाधनों के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र परिवर्तन लाया जा सकता है.

मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम तिवारी ने उन्नत भारत अभियान को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं सशक्त पहल बताते हुए कहा कि यह अभियान शिक्षा और समाज के बीच सेतु का कार्य कर रहा है. वहीं विशेष अतिथि प्रो. सतीश कुमार ने उच्च शिक्षण संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए ग्राम–संस्थान सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया.

इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के उप निदेशक प्रो. आर. बी. शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं की पहचान कर अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी समाधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया. अतिथि वक्ता ऋषिकान्त सागर ने छात्रों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शैलेश कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया. राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ.

यह उद्घाटन सत्र न केवल एनआईटी जमशेदपुर की ग्रामीण विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक रहा, बल्कि उन्नत भारत अभियान के माध्यम से शिक्षा, नवाचार और समाज के समन्वित प्रयासों द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी स्थापित हुआ.

The post NIT Jamshedpur में ‘उन्नत भारत अभियान’ का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न appeared first on Udit Vani.

CTRC टाटानगर व्हील शॉप में वरिष्ठ टेक्नीशियन बीसी सिंह को कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर केन्द्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (सीटीआरसी) के व्हील शॉप विभाग में वरिष्ठ टेक्नीशियन बीसी सिंह के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सीटीआरसी व्हील शॉप के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार ने की.

कार्यक्रम का शुभारंभ बीसी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार ने कहा कि बीसी सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव विभाग के लिए बेहद प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया.

व्हील शॉप के एसएसई जगजीत सिंह ने कहा कि बीसी सिंह की विशेषता रही है कि वे आवंटित कार्यों के साथ-साथ प्लानिंग से जुड़े कार्यों को भी समय से पहले पूरा कर लेते थे, जिससे उत्पादन प्रक्रिया में निरंतरता बनी रही. कनिष्ठ अभियंता गौतम कुमार ने उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक कुशल तकनीशियन और मार्गदर्शक बताया.

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि व्हील शॉप तकनीशियन कर्मचारियों की एक पाठशाला है और इसके गुरु बीसी सिंह रहे हैं. वे सर्फेस व्हील लेथ मशीन संचालन के उस्ताद थे. उनके द्वारा प्रशिक्षित कई तकनीशियन आज उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

बीसी सिंह के सहपाठी डीपी तिवारी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

इस अवसर पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार, एसएसई जगजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गौतम कुमार के अलावा सहकर्मी रविंद्र लाल, डीपी तिवारी, विक्रम बारी, दिनेश कुमार, कौशिक मुखर्जी, इच्चागुटू, नोमशी, संजय शर्मा, वाई कुमार, जितेंद्र कुमार, एसपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, वरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

The post CTRC टाटानगर व्हील शॉप में वरिष्ठ टेक्नीशियन बीसी सिंह को कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई appeared first on Udit Vani.

Tata Workers Union ने 46 सेवानिवृत्तकर्मियों को दी विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के 46 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया. समारोह में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ.शाहनवाज आलम, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता और उपहार भेंट किए. कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उन्हें सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दी गईं.

The post Tata Workers Union ने 46 सेवानिवृत्तकर्मियों को दी विदाई appeared first on Udit Vani.

Tata DAV Public School नोवामुंडी में उषा करूआ को दी गई भावभीनी विदाई
उदित वाणी, गुवा : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 27 दिसंबर 2025 को चतुर्थ श्रेणी में 29 वर्षों से सेवारत रही उषा करूआ को भावपूर्ण माहौल में विदाई दी गई. लंबे कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो रहीं उषा करूआ के सम्मान में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा उषा करूआ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत के साथ हुई. मंच पर आते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और वातावरण भावुक हो गया.

विदाई संदेश और संबोधन

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पंडा ने विदाई भाषण देते हुए उषा करूआ के अनुशासन, समर्पण और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की और उनकी खूबियों को याद कर सभी को भावुक कर दिया. कार्यालय के अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि उषा करूआ हमेशा याद की जाएंगी और किसी भी मुसीबत में पूरा विद्यालय परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा.

शिक्षक मानस रंजन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उषा करूआ हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहती थीं और आज भी जब पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं विद्यालय आते हैं तो सबसे पहले ‘उषा दीदी’ को ही खोजते हैं. शिक्षक आदित्य देवगन ने भी अपने विचार व्यक्त कर उनके सरल एवं सहयोगी स्वभाव को याद किया.

सहकर्मियों की भावनाएं

विद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए उषा करूआ के साथ बिताए खट्टी-मीठी यादों को ताजा किया. कई कर्मचारियों ने कहा कि वे उनके मार्गदर्शन और स्नेह को हमेशा याद रखेंगे.

मुख्य अतिथि उषा करूआ का वक्तव्य

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उषा करूआ ने भावुक स्वर में कहा कि उन्हें विद्यालय परिवार से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी. उन्होंने कहा कि बच्चे और सहकर्मी सभी उन्हें हमेशा याद आते रहेंगे.

प्राचार्य ने अपने संबोधन में उषा करूआ के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके लंबे एवं सफल सेवा-काल के लिए आभार व्यक्त किया.

संचालन और समापन

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए शिक्षक राजेश राम ने कहा कि यह भावुक क्षण बताता है कि विदाई का समय हमेशा करुणामय होता है और रिश्तों की गहराई को सामने लाता है. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका मिली आचार्या ने किया, जबकि तकनीकी संचालन में शिक्षक पी.के. दास और शिक्षिका कुसुम कुमारी ने सहयोग दिया.

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया.

The post Tata DAV Public School नोवामुंडी में उषा करूआ को दी गई भावभीनी विदाई appeared first on Udit Vani.

श्रम मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, सम्राट चौधरी सहित सैकड़ों VVIP, पुरेंद्र रहे सक्रिय
उदित वाणी, आदित्यपुर : बांका जिला (बिहार) के बड़ी ढाका गांव में शनिवार को राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय यादव की माता स्व प्राणवती देवी का श्राद्धक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ ईरफान अंसारी सहित सैकड़ों वीवीआईपी और हजारों वीआईपी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व प्राणवती देवी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. वहीं, बिहार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्व प्राणवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

श्राद्ध कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. सीएम हेमन्त सोरेन की पुरेन्द्र ने की आगवानी मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की अगवानी राजद नेता एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

The post श्रम मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, सम्राट चौधरी सहित सैकड़ों VVIP, पुरेंद्र रहे सक्रिय appeared first on Udit Vani.

246 छात्राओं को मिला Tata Motors उत्कर्ष छात्रवृत्ति सम्मान
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स उत्कर्ष छात्रवृत्ति सम्मान कार्यक्रम लिटिल फ्लावर स्कूल के सभागार में बुधवार को आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान 246 छात्राओं को उत्कर्ष सम्मान मिला. इसके तहत 25000 तक की राशि प्रत्येक लाभार्थी छात्राओं को प्रदान की गई. कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, महाप्रबंधक जीवराज सिंह संधू, महाप्रबंधक रणधीर प्रसाद, डॉ एस एल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन जीवराज सिंह संधू ने किया.

बच्चों पर दबाव नहीं डालें

प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चियों की इस उपलब्धि में अभिभावकों का भी बड़ा सहयोग है. सभी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि विगत वर्ष इसी सभागार में 215 छात्राओं को उत्कर्ष अवार्ड प्रदान किया गया था, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 246 हुआ है. इसमें यूनियन का भी अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि बच्चों पर प्रेशर मत डालिए. बच्चों की रूचि का सम्मान करते हुए उनका सहयोग करें. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कोई स्टार्ट या एंड नहीं है. आज के बच्चें बहुत स्मार्ट है.

बच्चियों के सपने साकार होने का मंच

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि उत्कर्ष का यह मंच न सिर्फ अवार्ड देने का मंच है बल्कि हमारी बच्चियों के सपने को साकार करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का मंच है. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन की देखरेख में यहां के स्कूलों से मेधावी बच्चें निकलकर बड़ा नाम कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन शिक्षा , स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि हमारे मजदूर भाईयों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए विद्या धन योजना का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम को डॉ अरूणिमा वर्मा ने भी संबोधित किया.

The post 246 छात्राओं को मिला Tata Motors उत्कर्ष छात्रवृत्ति सम्मान appeared first on Udit Vani.