BJP Archives - Udit Vani

Adityapur: भाजपा का प्रदर्शन, आकाशवाणी चौक पर उमड़े कार्यकर्ता, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी पर सरकार को घेरा
उदित वाणी,जमशेदपुर : झारखंड में बिजली की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रीपेड मीटर लगाने के फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के नेतृत्व में आज आकाशवाणी चौक पर भाजपायियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभय सिंह की चेतावनी: कार्यशैली नहीं बदली तो होगी तालाबंदी

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा संगठन प्रभारी सह वरीय नेता अभय सिंह ने कहा कि 2024 के बाद 2026 में बिजली दरों में फिर से वृद्धि करना आम जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि अगर बिजली विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में विभाग के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। वक्ताओं ने अधिकारियों पर तार और खंभा बदलने के नाम पर अवैध वसूली का भी गंभीर आरोप लगाया।

महापौर और पूर्व उप महापौर ने सरकार की नीतियों की निंदा की

इस विरोध प्रदर्शन में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी ने भी हिस्सा लिया और सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। भाजपायियों ने माँग की कि बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लिया जाए और प्रीपेड मीटर की योजना को बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बड़े बकायेदारों को संरक्षण दे रहा है, जबकि मामूली बकाये पर गरीबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जुलूस की शक्ल में बिजली ऑफिस पहुँचे कार्यकर्ता

आकाशवाणी चौक पर प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आदित्यपुर थाना के पीछे स्थित बिजली विभाग के कार्यालय परिसर पहुँचे और वहाँ भी विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, बीरेंद्र सिंह, भोगेन्द्र नाथ झा, विशु महतो, अनिल मिश्रा, अशोक सिंह, ऋतिका मुखी, सारथी महतो, अनिशा सिन्हा, सुनीता पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post Adityapur: भाजपा का प्रदर्शन, आकाशवाणी चौक पर उमड़े कार्यकर्ता, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी पर सरकार को घेरा appeared first on Udit Vani.

बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बुधवार को सीएम पद की लेंगे शपथ
उदित वाणी, पटना : बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी उठापटक का दौर खत्म हो गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। ऐसे में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया।

वहीं, सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आभार जताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।”

इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर अपने पद से त्यागपत्र सौंपा और इसके बाद वह लोक भवन से बाहर निकले। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया।

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।”

–आईएएनएस

एमएस/एबीएम

The post बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बुधवार को सीएम पद की लेंगे शपथ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur BJP: भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम घोषित, यहाँ देखें पदाधिकारियों की पूरी सूची
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP), झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई टीम के नामों की घोषणा की, जिसमें अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य

नई टीम की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है।

जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी: मुख्य नियुक्तियाँ

अध्यक्ष: संजीव सिन्हा

उपाध्यक्ष (Vice Presidents): संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा और अमरजीत सिंह राजा। (पार्टी द्वारा उपाध्यक्ष का एक पद फिलहाल रिक्त रखा गया है)।

महामंत्री (General Secretaries):

राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय।

मंत्री (Secretaries):

मुन्नी राम बाजरी, तनमय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा। (मंत्री का एक पद भी रिक्त रखा गया है)।

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन:

कोषाध्यक्ष: कृष्णा शर्मा ‘काली’

कार्यालय मंत्री: संजीत चौरसिया

(BJP Jamshedpur Mahanagar District Committee, Sanjeev Sinha BJP Jamshedpur President, Aditya Sahu Jharkhand BJP, Jamshedpur BJP office bearers list 2026, Jamshedpur Mahanagar BJP news today)

The post Jamshedpur BJP: भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम घोषित, यहाँ देखें पदाधिकारियों की पूरी सूची appeared first on Udit Vani.

Rajya Sabha Oath Ceremony: बिहार ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ
उदित वाणी जमशेदपुर: लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नई दिल्ली में राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई।

इस मौके पर राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नीतीश कुमार बीते मार्च महीने में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे। वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे। इसके अलावा वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं। राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू की है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हिंदी में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही अब वह वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।

माना जा रहा है कि नीतीश दिल्ली आने के बाद अब जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरांत राज्य में नए नई सरकार का गठन किया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा देने पर राज्य की कैबिनेट भी भंग हो जाएगी। इसके बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की नई राज्य सरकार का मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। वहीं जेडीयू से डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली हालांकि वह गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली आगमन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

नीतीश की यह दिल्ली यात्रा काफी अहम है। इस यात्रा के जरिए जहां उन्होंने अपनी पुरानी भूमिका को विराम दिया है, वहीं अब एक नई भूमिका की शुरुआत भी की है। वह 1985 में पहली बार विधायक बने थे। नीतीश कुमार कुल 6 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं और फिर रिकॉर्ड बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह संसदीय लोकतंत्र के चारों सदनों यानी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद का हिस्सा बन चुके हैं।

गौरतलब है कि कई वरिष्ठ नेता इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, सोनिया गांधी, नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार जैसे नेता शामिल हैं। शरद पवार समेत 19 लोगों ने सोमवार को ही राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। सोमवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए अन्य नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी।

इनमें एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता रामदास अठावले, एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई व डीएमके के तिरुची शिवा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। ये सभी नेता फिर से राज्यसभा के सदस्य बने हैं। सोमवार को यह आयोजन राज्यसभा में ही आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा कक्ष में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई थी।

The post Rajya Sabha Oath Ceremony: बिहार ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ appeared first on Udit Vani.

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट
उदित वाणी, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है.

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. साथ ही पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की संशोधित लिस्ट जारी है.

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, दम दम उत्तर से सौरव सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्रद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी चुनाव लड़ेंगे.

साथ ही भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों की संशोधित सूची जारी की है. अब कौशिक सिद्धार्थ को बशीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार को विष्णुपुर से और शंकर सिकदार को बेहाला पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है.

(आईएएनएस)

The post पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग के कुसुंबा (विष्णुगढ़) में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले में पुलिसिया खुलासे के बाद पूर्व घोषित आंदोलनों को वापस लेने का ऐलान किया है.

गुरुवार रात 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के ‘झारखंड बंद’ के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने पुलिस द्वारा बताई गई ‘बलि’ की थ्योरी पर संदेह जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग दोहराई है.

आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के कारण ही इस हत्याकांड का उद्भेदन हुआ है. उन्होंने पुलिस की ‘बलि’ वाली कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, “बलि देने के तरीके और पुलिस के दावों में विसंगतियां हैं, इसकी गहराई से छानबीन होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. पोक्सो एक्ट के उल्लंघन की भी जांच हो.”

उन्होंने इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम राम के भाजपा कार्यकर्ता होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. साहू ने कहा कि भीम राम कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा और सत्ता पक्ष के दबाव में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘संवेदनहीन’ करार दिया.

उन्होंने कहा, “जो लोग हत्याकांड के उद्भेदन आज सड़कों पर झंडा लेकर जश्न मना रहे हैं, वे 8 दिनों तक किस बिल में छिपे थे? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने इस जघन्य कांड पर एक ट्वीट तक नहीं किया और न ही पीड़ित परिवार से मिलने गए.”

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 6 वर्षों में लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं, जो सरकार की तुष्टीकरण नीति का परिणाम है. आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पुलिस प्रशासन विधि-व्यवस्था सुधारने के बजाय बालू, कोयला और पत्थर माफियाओं से वसूली में व्यस्त है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राज्य की किसी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी हुई या खनिज संपदा की लूट बंद नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे झारखंड को ठप कर देंगे. उन्होंने रामगढ़ की हालिया घटना और रामनवमी के दौरान हुई पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि तुष्टीकरण के कारण बहुसंख्यक समाज के त्योहारों में अड़ंगा डालना आम बात हो गई है.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग appeared first on Udit Vani.

गुड फ्राइडे के कारण भाजपा ने बदली ‘झारखंड बंद’ की तिथि, अब इस दिन होगा बंद
रांची/जमशेदपुर: गुड फ्राइडे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व घोषित ‘झारखंड बंद’ की तिथि में बदलाव किया है। अब यह बंद 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सर्वधर्म समभाव की भावना में विश्वास रखने वाली पार्टी है। इसलिए किसी भी धर्म या समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बंद की तारीख बदली गई है।

3 अप्रैल को मशाल जुलूस

भाजपा ने घोषणा की है कि 3 अप्रैल को राज्य के सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल रही है।

विशिष्ट घटना का किया जिक्र

उन्होंने 24 मार्च को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।

9 अप्रैल को बंद का आह्वान

भाजपा ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 9 अप्रैल को झारखंड बंद के माध्यम से जनता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी का कहना है कि यह बंद राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनआक्रोश को दर्शाएगा।

The post गुड फ्राइडे के कारण भाजपा ने बदली ‘झारखंड बंद’ की तिथि, अब इस दिन होगा बंद appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: सोनारी में BJP की बैठक, पंडित प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर जोर
जमशेदपुर : सोनारी गुदरी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की, जिसमें आगामी 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले “पंडित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर” की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सोनारी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान शिविर के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह, शशांक शेखर, संजय रजक, सत्येंद्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विजय, भूपेंद्र, दीपक नाग, राजू सेन, संत कुमार, हेमंत प्रमाणिक, सोभा देवी, विजय कुमार, लालू प्रसाद यादव, गणेश मल्होत्रा, राजू मल्होत्रा, रिंकू जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

The post जमशेदपुर: सोनारी में BJP की बैठक, पंडित प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर जोर appeared first on Udit Vani.

बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस
उदित वाणी, पटमदा : पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को पटमदा पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल दौरे पर निकले मुंडा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल का आकलन करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार अपने मनपसंद उम्मीदवार का चयन करेगी और चुनावी माहौल भी पहले से अधिक अनुकूल है.

बैठक में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस बार अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. खासकर बांदोवान विधानसभा क्षेत्र में लोग परिवर्तन के मूड में नजर आ रहे हैं.

जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को मिल रहे जनसमर्थन और उनकी सक्रियता से उनकी जीत तय दिख रही है, जबकि वर्तमान विधायक क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं.

इस मौके पर मुचीराम बाउरी, शरत सिंह सरदार, संदीप कुमार मिश्रा, शांतनु मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, सनातन दास, कृष्णपद सिंह, कृपासिंधू महतो, सुरेश प्रसाद केडिया, प्रधान चंद्र महतो तथा सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

The post बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग दुष्कर्म मामला: भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान, कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए आरोप
उदित वाणी, रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए घोषणा की कि यदि अगले दो दिनों के भीतर ‘हजारीबाग निर्भया कांड’ के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 3 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद किया जाएगा. इससे पूर्व 2 अप्रैल को राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

प्रेस वार्ता के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में ‘कानून का शासन’ पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है. उन्होंने विष्णुगढ़ की घटना का जिक्र करते हुए इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ करार दिया. साहू ने कहा, “जिस प्रकार दरिंदों ने बेटी की आंखें निकालीं, दांत तोड़े और जीभ काटी, वह अपराध की पराकाष्ठा है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने 6 दिन बीत जाने के बाद भी एक शब्द तक नहीं बोला. यह सरकार की संवेदनहीनता की हद है.”

उन्होंने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने के लिए माननीय उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया. आदित्य साहू ने राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें ‘संवेदनहीन’ बताया. उन्होंने कहा कि सात दिनों के बाद कुछ पैसे देकर सरकार परिवार के जख्मों को भरना चाहती है, जो निर्लज्जता की पराकाष्ठा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. भाजपा की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उन्हें ‘फांसी के फंदे’ तक पहुंचाया जाए. इसी मामले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि खुद को ‘सशक्त और शोषित नारी’ बताने वाली कल्पना सोरेन राज्य की बेटियों के साथ हो रही इन निर्मम घटनाओं पर मौन क्यों हैं?

राफिया नाज़ ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी 2026 में ही झारखंड में दुष्कर्म की 128 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जबकि 16,000 से अधिक महिला उत्पीड़न के मामले फाइलों में धूल फांक रहे हैं. उन्होंने साहिबगंज, गुमला और लिट्टीपाड़ा की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड अब अपराधियों के सामने झुक गया है.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग दुष्कर्म मामला: भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान, कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए आरोप appeared first on Udit Vani.