BJP vs TMC Archives - Udit Vani

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ
उदित वाणी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है.भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का किला ध्वस्त होकर रहेगा.वहीं, प्रदेश में भाजपा को शुरुआती रुझानों में मिल रही बढ़त पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की.

समाचार एजेंसी  से बातचीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से केंद्र सरकार महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है.सूबे के विकास को प्राथमिकता दे रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भाजपा की सरकार बनकर रहेगी।

स्टेट काउंसिल मेंबर माया मुखर्जी ने कहा कि आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो चुका है और इसे लेकर हमें खुशी है.यह दुख की बात है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला है.इसके बावजूद प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं हैं.यह दुर्भाग्य की बात है कि ममता बनर्जी की आंखों में महिलाओं को लेकर कोई सम्मान नहीं है.ऐसी स्थिति में ममता बनर्जी को यहां पर रहने का कोई हक नहीं है.हमारा देश धीरे-धीरे भगवामय हो रहा है.इस बात को लेकर हमें खुशी है.हम अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की.उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं.यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके जैसा कोई प्रधानमंत्री हमें पहले कभी मिला था और ना ही कभी आगे मिलेगा.प्रधानमंत्री ने हमारे देश को विश्व में एक नई पहचान दी है।

वहीं, एक अन्य महिला पंपा दत्ता चौधरी ने भी पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.उन्होंने कहा कि आज की तारीख में प्रधानमंत्री से मिली हिम्मत और सीख की वजह से हमें ममता बनर्जी के गढ़ को डिगाने में सफल हो पाए हैं.पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब हमने दिया है.आज की तारीख में हमारे राज्य में महिलाओं की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं.अगर वो निकल भी पा रही हैं, तो वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती.ऐसी स्थिति में अगर आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो रहा है, तो यह हमारे लिए खुशी का दिन होना चाहिए।

आरजी कर कांड और सुरक्षा पर उठे सवाल

मौसमी घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही शुरुआती बढ़त को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में प्रदेश में पूरा कचरा साफ हो रहा है.इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और सुवेंदु अधिकारी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.उन्होंने ही हमारे राज्य को सुंदर बनाया है.यह कहना गलत नहीं होगा कि वह हमारे लिए भगवान हैं.उन्हीं स्वागत के लिए आज हम यहां पर आए हैं।

मोदी और सुवेंदु अधिकारी की तारीफ में उतरीं महिलाएं

एक अन्य महिला सविता चक्रवर्ती ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आरजीकर प्रकरण में न्याय नहीं मिला.इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि ममता दीदी खुद के प्रदेश की महिलाओं को आठ बजे के घर से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दे रही हैं.क्या इस तरह के सुझाव को स्वीकार किया जा सकता है, वह भी आज दौर में जब लड़का-लड़की मिलकर दोनों मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं.हमें पूरा विश्वास है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद हमारा बंगाल भी सोनार बंगला बनेगा।

The post पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ appeared first on Udit Vani.

बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा झाड़ग्राम सीट पर 900 से ज्यादा वोटों से आगे
उदित वाणी ,कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले एक घंटे की गिनती में भारतीय जनता पार्टी यहां बढ़त बनाए हुए है.

सुबह 9:30 बजे तक के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव को 900 से ज्यादा वोट मिल चुके थे, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मंगल सारेन पीछे चल रहे थे।

राज्य में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई.सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू हुई।

इस बार एक खास स्थिति यह है कि राज्य की 294 में से 293 सीटों पर ही फिलहाल मतगणना हो रही है.दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान (री-पोल) कराने का फैसला किया है.इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में चुनाव आयोग ने मतगणना की प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए हैं.पहले के चुनावों में पोस्टल बैलेट की पूरी गिनती खत्म होने के बाद ही ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होती थी.लेकिन इस बार सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक सिर्फ पोस्टल बैलेट गिने गए, और 8:30 बजे के बाद से पोस्टल बैलेट और ईवीएम के वोटों की गिनती एक साथ शुरू कर दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, इस नई व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पोस्टल बैलेट की गिनती समय पर पूरी हो सके.अगर किसी काउंटिंग रूम में पोस्टल बैलेट की गिनती अंतिम दो राउंड से पहले पूरी नहीं होती है, तो कुछ समय के लिए ईवीएम वोटों की गिनती रोक दी जाएगी और पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी की जाएगी.इसके बाद ही ईवीएम वोटों की गिनती फिर से शुरू होगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस नई प्रक्रिया से दोपहर तक नतीजों का स्पष्ट रुझान सामने आ जाएगा।

पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच माना जा रहा है.2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 216 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) को 1 सीट मिली थी।

वहीं, कांग्रेस और वाम मोर्चा, दोनों ही पार्टियां पिछली बार एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थीं.इस बार दोनों का मुख्य लक्ष्य विधानसभा में फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है.हालांकि इस बार कांग्रेस और वाम मोर्चा अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि वाम मोर्चा ने एआईएसएफ के साथ सीट शेयरिंग की है।

राज्य में इस बार 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ, जिसमें करीब 93 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया.ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने इस बार 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस सरकार के अंत और भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है, हालांकि अंतिम तस्वीर नतीजों के साथ ही साफ होगी।

The post बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा झाड़ग्राम सीट पर 900 से ज्यादा वोटों से आगे appeared first on Udit Vani.