ASIA Archives - Udit Vani

LPG Crisis: MSME को एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने केंद्र सरकार से की ये मांग..
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एशिया) ने घरेलू एलपीजी और इंडस्ट्रियल कंटीन्यूटी दोनों को सुरक्षित रखने की मांग की है. साथ हीं इंडस्ट्रीज को एलपीजी सप्लाई जारी रखने का अनुरोध भी किया गया है.

इस संबंध में एशिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल के द्वारा केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद विद्युतवरण महतो के माध्यम से केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजा गया है. एशिया के द्वारा पेट्रोलियम मंत्री को मेल के माध्यम से पत्र भी भेजा गया है. पत्र में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा विगत 05 मार्च को जारी आदेश का उल्लेख किया गया है, जिसमें घरेलू कंज्यूमर्स के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.

पत्र के माध्यम से एशिया ने देश भर में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की बिना रुकावट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार की चिंता की पूर्णतः सराहना की है. क्योंकि घरेलू एलपीजी एक ज़रूरी फ्यूल है और इसकी सप्लाई सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए. पत्र के माध्यम से एशिया अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने बताया है कि एलपीजी का एक छोटा, लेकिन ज़रूरी हिस्सा इंडस्ट्रीज़, खासकर छोटी और मीडियम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि इंडस्ट्रियल खपत कुल एलपीजी इस्तेमाल का लगभग 1% हीं होने का अनुमान है, परन्तु इंडस्ट्रियल ऑपरेशन्स में इसकी अहमियत बहुत ज़्यादा है. एलपीजी का इस्तेमाल इंडस्ट्रीज़ में हीटिंग, ब्रेज़िंग, कटिंग, फोर्जिंग, ड्राइंग और दूसरे थर्मल एप्लीकेशन जैसे अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है. अगर एलपीजी की इंडस्ट्रियल सप्लाई अचानक बंद हो जाती है, तो इससे कई प्रोडक्शन प्रोसेस में एक चेन रिएक्शन होगा, जिससे कई इंडस्ट्रियल यूनिट्स को ऑपरेशन रोकना पड़ेगा.

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावित होंगे दो लाख से ज्यादा वर्कर

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हीं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से दो लाख से ज्यादा कामगारों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है, जो कि सीधे तौर पर औद्योगिक गतिविधियों के ऊपर निर्भर हैं. इंडस्ट्रीज़ को एलपीजी सप्लाई रोकने से बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है, और इसका बुरा प्रभाव रोज़गार पर पड़ सकता है.

एमएसएमई यूनिट्स के लिए एलपीजी सप्लाई जारी रखने की मांग

पत्र में इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए, खासकर एमएसएमई यूनिट्स के लिए एलपीजी सप्लाई जारी रखने की इजाज़त देने का अनुरोध किया गया है. साथ हीं इंडस्ट्रियल ऑपरेशन्स के लिए एलपीजी का एक लिमिटेड कोटा देने पर विचार करने का अनुरोध किया गया है, ताकि मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज़ में रुकावट न आए.

The post LPG Crisis: MSME को एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने केंद्र सरकार से की ये मांग.. appeared first on Udit Vani.

IRAN WAR-Crude Oil Price: सप्लाई संकट की चिंता के बीच भारी उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई स्थिरता
उदित वाणी, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के जरिए आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच पिछले सत्र में 10 प्रतिशत से अधिक की तेज उछाल के बाद मंगलवार को कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कुछ स्थिरता देखी गई।

अमेरिकी कच्चे तेल के वायदा भाव में 1.4 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और यह 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत बढ़कर शुरुआती कारोबार में 79.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

ईरान के जवाबी हमलों से तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतों में तेजी आई और महंगाई को लेकर चिंता गहरा गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने सऊदी अरब के तेल और गैस ढांचे को निशाना बनाया और रणनीतिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लेकर चेतावनी दी।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा घरेलू ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की घोषणा से सोमवार को आई घबराहट कुछ कम हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट मंगलवार को बढ़ती ऊर्जा कीमतों से निपटने की योजना की घोषणा करेंगे।

हालांकि, वैश्विक तेल आपूर्ति के प्रमुख मार्ग माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को खतरा बना हुआ है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह मार्ग अस्थायी रूप से बंद भी होता है तो भारत कुछ समय तक स्थिति संभाल सकता है।

लेकिन अगर जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है, तो भारत को आपूर्ति के स्रोतों में और विविधता लानी होगी। बताया जा रहा है कि भारत पहले से ही रूस, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर रहा है।

निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि यदि पश्चिम एशिया में पूर्ण स्तर का संघर्ष होता है और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति लंबे समय तक बाधित होती है, तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है।

एक अन्य हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जलडमरूमध्य में व्यवधान की स्थिति में ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकता है और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की स्थिति में यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार भी जा सकता है।

अनुमान के मुताबिक, सीमित संघर्ष की स्थिति में तेल की कीमत में 5 से 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि ईरान के तेल ढांचे को सीधा नुकसान होने पर 10 से 12 डॉलर प्रति बैरल तक का इजाफा संभव है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत का वार्षिक आयात बिल करीब 2 अरब डॉलर बढ़ जाता है, जिससे व्यापार संतुलन पर दबाव पड़ता है।

दुनिया के कुल तेल परिवहन का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जबकि भारत के 40 प्रतिशत से अधिक कच्चे तेल आयात इसी मार्ग से आते हैं।

–आईएएनएस

The post IRAN WAR-Crude Oil Price: सप्लाई संकट की चिंता के बीच भारी उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई स्थिरता appeared first on Udit Vani.

ADITYAPUR : एशिया भवन में AI पर हुआ वर्कशॉप
उदित वाणी, आदित्यपुर : ​आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एशिया) के द्वारा आज संध्या समय एशिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में एमएसएमई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), भविष्य की तकनीकी, आज की जरुरत विषय पर वर्कशॉप आहूत किया गया. वर्कशॉप में एआई कैसे आपके कारखाने और व्यापार को बदल सकता है, की जानकारी दी गई.

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित एक्सएलआरआई (एआई विशेषज्ञ) (पीएचडी-आईआईएम अहमदाबाद) के प्रोफेसर डॉ हर्षित कुमार सिंह ने उत्पादन में सुधार (मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बेहतर बनाने), ​क्वालिटी कंट्रोल (कैमरा तकनीक (विजन एआई) के जरिए उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने), ​कार्यक्षमता (मैनपावर और वर्कफोर्स की एफिशिएंसी में वृद्धि), ​स्मार्ट मार्केटिंग (एआई के माध्यम से बिक्री और मार्केटिंग को आधुनिक बनाने), प्रोसेस फ्लो (सिस्टम और काम करने के तरीकों में सुधार) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

इस अवसर पर इंदर कुमार अग्रवाल, संतोष खेतान, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, देवांग गांधी, दिव्यांशु सिन्हा, दशरथ उपाध्याय, चतुर्भुज केडिया, अशोक गोयल, दीपक पंचामिया रतन लाल अग्रवाल, आदि उपस्थित थे.

The post ADITYAPUR : एशिया भवन में AI पर हुआ वर्कशॉप appeared first on Udit Vani.

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग
उदित वाणी, आदित्यपुर : सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (सिया) ने औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग की है. इस संबंध में अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व सिया की टीम ने आज आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की से मुलाकात की तथा बताया कि कुछ दिनों से औद्योगिक क्षेत्र के 4, 5 और 6 फेज मे असमाजिक तत्वों और चोरों की बढ़ती गतिविधियों के कारण उधमी और मजदूर दहशत मे है. ओटो प्रोफाइल कम्पनी के आगे सड़क पर कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ, जिस कारण कर्मचारी को काफी चोट आयी है. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों में भी चोरों का दहशत बना हुआ है. थाना प्रभारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. टीम में महासचिव उदय सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष घोष, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव रविन्द्र सिंह और कार्यकारणी सदस्य गुड्डू सिंह, इंद्रजीत, धनराज, राजीव झा, रामाशंकर सिंह शामिल थे.

The post औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग appeared first on Udit Vani.

दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप : BSF के रवि कुमार ने शॉटपुट में जीता रजत पदक
उदित वाणी, रांची : रांची में चल रहे दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन बीएसएफ के कांस्टेबल रवि कुमार ने देश के लिए रजत पदक जीता. अपनी उपलब्धि से रवि ने बीएसएफ का नाम भी खेलों की दुनिया में प्रतिष्ठित किया है.

रवि कुमार ने शॉटपुट में रजत पदक जीता है. उनकी इस उपलब्धि पर बीएसएफ की तरफ से भी प्रसन्नता व्यक्त की गई.

बीएसएफ के डीजी रवि कुमार की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके योगदान को देश और सीमा सुरक्षा बल के लिए अहम बताया. उन्होंने रवि कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की.

शनिवार रांची में चल रही चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन है. एथलीट 12 विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में 36 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. भारत ने रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया.

मेजबान टीम ने पहले दिन नौ श्रेणियों में पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे. पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में, देश के प्रिंस कुमार ने 14:22.17 सेकंड का समय निकालकर चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक जीता. प्रिंस ने श्रीलंका के वक्षण विक्नाराज को पछाड़ दिया, जिन्होंने रजत पदक जीता. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में, संजना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन सीमा ने रजत पदक जीता. इस तरह भारत इस स्पर्धा में पहले-दूसरे स्थान पर रहा.

पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में समरदीप सिंह गिल ने 19.59 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक जीता. श्रीलंका के मिथुनराज ने कांस्य पदक जीता. महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में भारत की योगिता ने स्वर्ण और शिक्षा ने रजत पदक जीता. पूर्वा सावंत ने महिलाओं की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता. 4×400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में भी भारतीय धावकों ने स्वर्ण पदक जीता.

24 अक्टूबर से रांची में खेली जा रही दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप 27 अक्टूबर 2025 तक खेली जाएगी.

(आईएएनएस)

The post दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप : BSF के रवि कुमार ने शॉटपुट में जीता रजत पदक appeared first on Udit Vani.

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में खेले गए फाइनल मुकाबले, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड?
उदित वाणी, नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है. यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों देश 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज के फाइनल में आमने-सामने होंगे. आइए, अब तक के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 11 फाइनल खेले गए हैं. पहली बार दोनों देश साल 1985 में किसी टूर्नामेंट का फाइनल खेले थे. यह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट का खिताबी मुकाबला था, जिसे भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया.

इसके बाद अप्रैल 1986 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रल-एशिया कप अपने नाम किया. अक्टूबर 1991 में विल्स ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी.

अप्रैल 1994 में पाकिस्तान ने एक बार फिर ऑस्ट्रल-एशिया कप अपने नाम किया. इसके बाद जनवरी 1998 में सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप ट्राई सीरीज में दोनों देशों के बीच तीन फाइनल खेले गए, जिसमें भारत ने पहला फाइनल 8 विकेट से जीता. दूसरा फाइनल पाकिस्तान ने 6 विकेट से अपने नाम किया. टीम इंडिया ने तीसरा फाइनल 3 विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की.

अप्रैल 1999 में पेप्सी कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 123 रन से जीत दर्ज की. अप्रैल 1999 में कोका-कोला कप के फाइनल में भारत को एक बार फिर शिकस्त झेलनी पड़ी.

जून 2008 में किटप्लाई कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 25 रन से हराया, जबकि जून 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी पाकिस्तान ने अपने नाम किया.

वनडे फॉर्मेट के 11 फाइनल में पाकिस्तान ने 8 जीते हैं, जबकि भारत की टीम सिर्फ 3 ही फाइनल अपने नाम कर सकी.

वहीं, टी20 फॉर्मेट में दूसरी बार दोनों देश खिताबी मैच में आमने-सामने होंगे. पहली बार भारत-पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की थी.

एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के फाइनल में पहली बार भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. एशिया कप 2025 में दोनों देश तीसरी बार आमने-सामने होंगे. बीते दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को करारी हार मिली है.

पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को ग्रुप-ए के मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में पाकिस्तान को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया.

इसके बाद दोनों देश 21 सितंबर को आमने-सामने थे, जिसमें पाकिस्तान को 171/5 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की.

(आईएएनएस)

The post भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में खेले गए फाइनल मुकाबले, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड? appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Sports News : Mohammed Sanan Eyes Bigger Role at Jamshedpur FC After India U23 Stint
UditVani, Jamshedpur : Jamshedpur FC’s promising winger Mohammed Sanan is gearing up for a breakthrough season after gaining valuable international exposure with the India U23 side in the AFC U23 Asia Cup 2026 Qualifiers in Doha.

The 20-year-old played a key role against Qatar U23, delivering the cross that set up Suhail’s goal in a high-intensity clash. Sanan said the experience sharpened his game and boosted his confidence. “It was a big step forward. Playing against Qatar demanded pace, concentration, and composure. That assist showed the patterns we’ve been working on can trouble strong teams, and it gives me belief to keep being brave in 1v1s and the final ball,” he reflected.

Back at club level, Sanan is determined to cement his place in Jamshedpur FC’s first team. “My focus is on consistent minutes, improving end product, and refining details like timing of runs, weaker foot delivery, and decision-making in transitions. Jamshedpur trusts young players, and I want to repay that faith with goals, assists, and match-winning contributions,” he said.

Though India’s campaign ended in heartbreak after narrowly missing out on progression, Sanan believes the experience will fuel both his and the team’s future ambitions. “It hurts because we believed we had done enough. But it showed we can compete at that level. Now the aim is to turn fine margins in our favour with better execution and carry that intensity into club football,” he added.

As Jamshedpur FC prepares for the upcoming season, Sanan’s international experience and renewed confidence could make him a decisive figure in their campaign.

The post Jamshedpur Sports News : Mohammed Sanan Eyes Bigger Role at Jamshedpur FC After India U23 Stint appeared first on Udit Vani.

ASIA ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमिटी को सौंपा 9 सूत्री ज्ञापन
उदित वाणी, रांची : झारखंड में जीएसटी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और सुधारों को लेकर एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एशिया) ने रांची में आयोजित GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमिटी की बैठक में हिस्सा लिया और मुख्य आयुक्त सेन्ट्रल जीएसटी श्री प्रदीप सक्सेना को विस्तृत ज्ञापन सौंपा.

एशिया की ओर से उपाध्यक्ष संतोख सिंह, सचिव दिव्यांशु सिंहा और ट्रस्टी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने इस बैठक में संगठन का पक्ष रखा और व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया.

ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया —

1. अपीलीय न्यायाधिकरण का अभाव : समाधान कब?

एशिया ने स्पष्ट किया कि जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण का कार्य नहीं करना व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या है. किसी भी अपील के खारिज होने पर सीधे उच्च न्यायालय जाना पड़ता है, जो अत्यधिक खर्चीला और समय-साध्य है. सुझाव दिया गया कि न्यायाधिकरण की अनुपलब्धता की स्थिति में क्षेत्राधिकार आयुक्त को सूचना देने की एक स्पष्ट प्रक्रिया तय की जाए और अपील के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए.

2. ऑडिट प्रक्रिया में संतुलन जरूरी

विभाग द्वारा करदाताओं को 5 वर्षों तक के दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाते हैं, जिसके बाद धारा 74 के तहत कठोर कार्रवाई की जाती है. एशिया का कहना है कि ये सभी मामले धारा 73 के तहत सामान्य प्रक्रिया में निपटाए जाने चाहिए, जब तक कर छिपाने या धोखाधड़ी का कोई ठोस प्रमाण न हो.

3. क्या गलत GST भुगतान पर राहत नहीं मिलनी चाहिए?

जब गलती से CGST/SGST की जगह IGST या इसके विपरीत कर जमा हो जाता है, तो करदाता को नया कर जमा कर पुराने की रिफंड के लिए आवेदन करना पड़ता है. यह व्यवस्था समय व ऊर्जा की बर्बादी है. सुझाव है कि ऐसे मामलों में स्व-समायोजन की सुविधा दी जाए.

4. रिफंड प्रक्रिया हो सरल और सहज

निर्यातकों को इनपुट और इनपुट सेवा पर ITC रिफंड के लिए मामूली तकनीकी कारणों से परेशान होना पड़ता है. एशिया ने रिफंड प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की मांग की.

5. GST दरों का युक्तिकरण हो, आम जनता को राहत मिले

दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे साबुन, क्रीम, मूवी टिकट और बिजली के सामान पर वर्तमान में अधिक जीएसटी दरें लागू हैं. एशिया ने सुझाव दिया कि अधिकतम दर 18% तक सीमित हो, और केवल कुछ खास वस्तुएं ही 28% स्लैब में रहें.

6. पूर्व-जमा राशि की रिफंड प्रक्रिया हो स्वचालित

फिलहाल पूर्व-जमा राशि के रिफंड के लिए करदाता को RFD-01 फॉर्म भरना होता है. संगठन ने सुझाव दिया कि जब मामला करदाता के पक्ष में समाप्त हो जाए और विभाग अपील न करे, तो राशि की स्वत: वापसी सुनिश्चित की जाए.

7. ASMT-12 का अनुपालन हो सुनिश्चित

जब करदाता GST ASMT-10 में नोटिस का जवाब ASMT-11 में देते हैं, तो उन्हें अक्सर ASMT-12 स्वीकृति आदेश प्राप्त नहीं होता. यह पारदर्शिता में बाधक है और इसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है.

8. ITC सत्यापन की सुविधा जरूरी

करदाताओं के पास कोई ऐसा माध्यम नहीं है जिससे वे जान सकें कि GSTR-2A/2B में दिखाया गया ITC असली विक्रेता से है या किसी फर्जी फर्म से. सरकार को यह सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए ताकि करदाता धोखे से बच सकें.

9. छोटे कारोबारियों को मिले रियायत

देश की अधिकांश अर्थव्यवस्था छोटे व्यापारियों पर निर्भर है, जो सीमित संसाधनों के साथ कार्य करते हैं. 10 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले करदाताओं को तिमाही रिटर्न दाखिल करने की सुविधा दी जानी चाहिए और उनके लिए सरल प्रक्रियाएं लागू की जानी चाहिए.

The post ASIA ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमिटी को सौंपा 9 सूत्री ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

Adityapur : इन्दर अग्रवाल के 5वीं बार ASIA का अध्यक्ष बनने पर बधाई
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में झामुमो की टीम ने आज आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के नए अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर 5वीं बार एसिया का अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी. इस दौरान एसिया के पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय सहित नगर झामुमो के उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार व राजेश लाहा, सह सचिव बिरजू पति, भोला सरदार, भुंडा प्रधान आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur : इन्दर अग्रवाल के 5वीं बार ASIA का अध्यक्ष बनने पर बधाई appeared first on Udit Vani.

ASIA Election : अध्यक्ष पद के लिए इंदर अग्रवाल और संतोष खेतान ने किया नामांकन
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एएसआईए) के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए. निर्वाचन पदाधिकारी एस.एन. खंडेलवाल और सरोजकांत झा की उपस्थिति में उद्यमियों ने अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किए.

अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार

अध्यक्ष पद के एकमात्र सीट के लिए इंदर कुमार अग्रवाल और संतोष कुमार खेतान ने नामांकन दाखिल किया.

महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी सीधा मुकाबला

महासचिव पद के लिए प्रवीण गुटगुटिया और संतोष सिंह ने पर्चा भरा. वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार संघी और प्रदीप कुमार जैन मैदान में हैं.

ट्रस्टी पद के लिए पांच उम्मीदवार

ट्रस्टी के एक पद के लिए आर.के. सिन्हा, एस.एन. ठाकुर, दिलीप कुमार गोयल, विमल कुमार सिंह और राजीव रंजन मुन्ना ने नामांकन दाखिल किया है. इस पद का चयन चयन समिति की प्रक्रिया के माध्यम से होगा.

उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर कई नामांकन

उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए राजकुमार संघी, सुधीर कुमार सिंह, देवांग गांधी, संतोष सिंह और दशरथ उपाध्याय ने नामांकन पत्र जमा किए. सचिव पद के लिए पिंकिश महेश्वरी, मंदीप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता और दिव्यांशु सिन्हा ने दावेदारी प्रस्तुत की है.

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भारी भागीदारी

कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों के लिए निम्नलिखित नामांकन प्राप्त हुए हैं:

अनिल कुमार अग्रवाल, रविंद्र सिंह, दीपक पंचामिया, स्वपन कुमार मजूमदार, पवन कुमार अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, कौशल सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रमेश कुमार खंडेलवाल, रविंद्र कुमार गोलछा, मनोज कुमार गुटगुटिया, सुनील सिंह, अनिल कुमार, सुमित कुमार मेहता, हरजीत सिंह, राहुल खुराना, नवीन सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल और दीपक दोकानिया.

आगे की प्रक्रिया

नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को की जाएगी और उसी दिन एएसआईए भवन कार्यालय में वैध नामांकनों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

* 15 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं.

* 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

चुनाव 19 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में आयोजित किया जाएगा.

The post ASIA Election : अध्यक्ष पद के लिए इंदर अग्रवाल और संतोष खेतान ने किया नामांकन appeared first on Udit Vani.