Arjun Munda Archives - Udit Vani

Adityapur : आदित्यपुर के MP नगीना में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर (Adityapur) अंतर्गत एमपी नगीना में आज संध्या समय प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra) का भव्य शुभारंभ हुआ. इस केंद्र के खुलने से अब स्थानीय आम लोगों को बेहद किफायती और सस्ते दर पर उच्च गुणवत्तायुक्त दवाइयां आसानी से प्राप्त हो सकेंगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश उपाध्याय शास्त्री द्वारा विधि-विधान से कराई गई पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने फीता काटकर इस नए जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया.

मुकेश भगत और राजेश कुमार मुन्ना ने किया भव्य स्वागत

इससे पूर्व, मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर मुकेश भगत तथा राजेश कुमार मुन्ना के द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जन औषधि केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के हर नागरिक, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाना प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसके तहत आज पूरे देश में जन औषधि केंद्रों का एक बड़ा जाल बिछाया जा रहा है, जिससे आम जनता को महंगे चिकित्सा उपचार से बहुत बड़ी राहत मिल रही है.

जेनेरिक दवाएं सुरक्षित, चिकित्सक मरीजों को दें इसका विकल्प: अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डॉक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से अपील करते हुए सुझाव दिया कि वे मरीजों को पर्चे में जेनेरिक दवाओं (Generic Medicines) का विकल्प जरूर दें. उन्होंने जोर देकर कहा कि जेनेरिक दवाइयां पूर्णतः सुरक्षित, मानक और असरदार हैं, क्योंकि भारत सरकार स्वयं इनकी गुणवत्ता और कड़े मानकों की नियमित निगरानी करती है. ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जेनेरिक दवाओं की कीमतें बेहद कम होती हैं, जिसके कारण आम और गरीब परिवारों का मेडिकल खर्च काफी हद तक कम हो जाता है. पूरे देश में खुल रहे इन केंद्रों के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे की सराहना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आदित्यपुर में खुला यह नया केंद्र भी स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन (जीवनदायिनी) साबित होगा.

उद्घाटन समारोह में उमड़ी राजनीतिक व सामाजिक दिग्गजों की भीड़

एमपी नगीना में आयोजित इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से महापौर संजय सरदार, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, वरीय समाजसेवी ए के श्रीवास्तव, सरयू पासवान, सुरेश धारी, कुमार विपिन बिहारी, डॉ मृत्युंजय सिंह, डॉ हिमांशु शेखर भारती, भाजपा नेत्री रितिका मुखी, जिला परिषद की पूर्व सदस्य सारथी महतो, विमल साहू, निशु कुमार, रजनी भगत, सुनीता भगत, नीलू गुप्ता, पूनम गुप्ता, बॉबी गुप्ता और प्रतिमा भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

The post Adityapur : आदित्यपुर के MP नगीना में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

RANCHI : बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, राजधानी की सड़कों पर उतरे नेता-कार्यकर्ता
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गहराते जल संकट और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस संकट के लिए राज्य सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है. प्रदर्शनकारी रांची के शहीद चौक से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही राजधानी में बिजली और पानी की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है. उन्होंने सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर घंटों बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि जो सरकार जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जिस राजधानी में पूरी सरकार बैठती है, वहां बिजली और पानी का संकट इतना गंभीर है, तो राज्य के सुदूर इलाकों की आबादी कितनी विकट परिस्थितियों से गुजर रही होगी, यह समझना मुश्किल नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है.

रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी बिजली विभाग और जलापूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर इन बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है जो आगे भी जारी रहेगी.

(आईएएनएस)

The post RANCHI : बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, राजधानी की सड़कों पर उतरे नेता-कार्यकर्ता appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : गुवा खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू; रोजगार की मांग पर अड़े हजारों ग्रामीण, सेल प्रबंधन से वार्ता विफल
उदित वाणी, चाईबासा : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की गुवा लौह अयस्क खदान में सोमवार सुबह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं ने खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन के कारण खदान क्षेत्र में परिचालन और कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

500 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग

मानकी सुरेश चांपिया और विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी प्रतिनिधियों के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन का मुख्य एजेंडा स्थानीय युवाओं का भविष्य है. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक 500 स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने पर लिखित समझौता नहीं होता, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा. इसके अलावा, हटाए गए 72 मजदूरों को वापस काम पर रखने और प्रभावित ग्रामीणों को उनके अधिकार देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है.

प्रशासन और सेल प्रबंधन से वार्ता रही बेनतीजा

आंदोलनकारियों का आरोप है कि सेल प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आश्वासन मिलने पर पूर्व में आंदोलन स्थगित किया गया था. इसके बाद 5 मई 2026 को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही. सोमवार को भी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता का एक दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण बातचीत विफल रही.

पूर्व मुख्यमंत्रियों का मिला समर्थन

आंदोलन स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण और मजदूर डटे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांगें पूरी तरह जायज हैं. उन्होंने साफ किया कि जब तक रोजगार और अन्य बुनियादी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन थमने वाला नहीं है.

प्रमुख मार्गों को किया गया जाम

आंदोलनकारियों ने खदान के कई प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों को जाम कर दिया है, जिससे माल ढुलाई और अन्य गतिविधियां रुक गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से खदान के प्रदूषण और अन्य समस्याओं को झेल रहे हैं, लेकिन जब लाभ और रोजगार की बात आती है, तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है.

The post West Singhbhum : गुवा खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू; रोजगार की मांग पर अड़े हजारों ग्रामीण, सेल प्रबंधन से वार्ता विफल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : RVS Academy के 25 वर्ष पूरे: रजत जयंती समारोह में उमड़ा उत्साह, अर्जुन मुंडा रहे मुख्य अतिथि
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित आर वी एस अकादमी ने 24 अप्रैल 2026 को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह अत्यंत भव्यता के साथ मनाया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी, पूर्व छात्र और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और भावपूर्ण ‘रजत जयंती दीया वॉक’ के साथ हुआ, जिसमें 25 दीपों के माध्यम से विद्यालय के मूल्यों—ईमानदारी, दृढ़ता, करुणा और उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया गया.

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्राचार्या श्रीमती मिली सिन्हा और पूर्व प्राचार्या श्रीमती छाया दास शामिल थीं. समारोह में विधायक सोमेश सोरेन, विधायक समीर कुमार मोहंती और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने भी शिरकत की. विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह और कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

एक प्रेरणादायक यात्रा: चेयरमैन बिंदा सिंह का संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री बिंदा सिंह ने विद्यालय की विनम्र शुरुआत को याद किया. उन्होंने बताया कि आर वी एस अकादमी की यात्रा मात्र एक विद्यार्थी और दो शिक्षकों से शुरू हुई थी, जो आज 2800 से अधिक विद्यार्थियों और 104 शिक्षकों के परिवार के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य हमेशा से जीवन निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना रहा है.

अर्जुन मुंडा ने सराहा विद्यालय का योगदान

मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा ने आर वी एस परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहने और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया. वहीं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वीशा मोहिंद्रा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए “Education Without Borders” के सिद्धांत को दोहराया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पूर्व छात्रों का सम्मान

समारोह के दौरान एलकेजी और कक्षा एक के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया. एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के जरिए स्कूल के 25 वर्षों के सफर को दिखाया गया. कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण विद्यालय के विशिष्ट पूर्व छात्रों (Alumni) का सम्मान था. अंत में, भव्य सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक और समकालीन नृत्य शैलियों के समन्वय से विद्यालय की प्रगति और तकनीकी विकास को मंच पर जीवंत कर दिया.

The post Jamshedpur : RVS Academy के 25 वर्ष पूरे: रजत जयंती समारोह में उमड़ा उत्साह, अर्जुन मुंडा रहे मुख्य अतिथि appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: गोपाल मैदान में आज सजेगा ‘राष्ट्रीय मागे महोत्सव’, झलकेगी आदिवासी संस्कृति की भव्यता
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आज से राष्ट्रीय मागे महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। जोहार ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव देश की समृद्ध आदिवासी विरासत, कला और संस्कृति का एक अनूठा संगम साबित होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के जनजातीय कलाकारों की भागीदारी के साथ-साथ कई दिग्गज हस्तियों के जुटने की संभावना है।

देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और ₹1 लाख का इनाम

महोत्सव का मुख्य आकर्षण देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा दिए जाने वाले पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य होंगे। इस बार महोत्सव में एक विशेष डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से चुने गए टॉप 15 डांसर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख रुपये की भारी-भरकम पुरस्कार राशि दी जाएगी।

100 से अधिक स्टॉल्स पर दिखेगा आदिवासी खान-पान और शिल्प

गोपाल मैदान में करीब 100 स्टॉल लगाए गए हैं, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इन स्टॉल्स पर आपको मिलेगा:

पारंपरिक व्यंजन: आदिवासी समुदाय के लजीज पकवान।

शिल्प और कला: पारंपरिक परिधान, जड़ी-बूटियां, आर्ट-क्राफ्ट और फर्नीचर।

आधुनिक प्रदर्शनी: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार और बाइक के स्टॉल्स भी शामिल हैं।

राजनीतिक दिग्गजों और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी

इस भव्य आयोजन में झारखंड के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। आमंत्रित अतिथियों में चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, मीरा मुंडा, गीता कोड़ा, दशरथ गागराई और सांसद विद्युत वरण महतो के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, जोहार ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बॉलीवुड और जनजातीय संगीत का फ्यूजन

महोत्सव के लिए भव्य मंच और विशाल पंडाल तैयार किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा और बंगाल के जनजातीय कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

The post जमशेदपुर: गोपाल मैदान में आज सजेगा ‘राष्ट्रीय मागे महोत्सव’, झलकेगी आदिवासी संस्कृति की भव्यता appeared first on Udit Vani.

बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस
उदित वाणी, पटमदा : पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को पटमदा पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल दौरे पर निकले मुंडा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल का आकलन करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार अपने मनपसंद उम्मीदवार का चयन करेगी और चुनावी माहौल भी पहले से अधिक अनुकूल है.

बैठक में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस बार अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. खासकर बांदोवान विधानसभा क्षेत्र में लोग परिवर्तन के मूड में नजर आ रहे हैं.

जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को मिल रहे जनसमर्थन और उनकी सक्रियता से उनकी जीत तय दिख रही है, जबकि वर्तमान विधायक क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं.

इस मौके पर मुचीराम बाउरी, शरत सिंह सरदार, संदीप कुमार मिश्रा, शांतनु मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, सनातन दास, कृष्णपद सिंह, कृपासिंधू महतो, सुरेश प्रसाद केडिया, प्रधान चंद्र महतो तथा सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

The post बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस appeared first on Udit Vani.

Arjun Munda Tees Off 75th Steel City Golf Tournament in Jamshedpur
UditVani, Jamshedpur: The 75th edition of the prestigious Steel City Golf Tournament was ceremonially inaugurated on Friday at the sprawling Golmuri Golf Course, marking a significant milestone in the region’s rich sporting legacy.

Former Union Minister, ex-Chief Minister of Jharkhand and an avid golfer, Arjun Munda, officially opened the tournament with a series of impressive shots that captivated fellow players and spectators alike.

Addressing the gathering, Munda lauded the organisers for successfully sustaining the tournament’s glorious legacy over the decades.

He praised the meticulous planning and organisational excellence that have made the Steel City Golf Tournament a benchmark in competitive golf.

The inaugural ceremony was attended by several eminent personalities, including Jamshedpur Golf Secretary and Tata Steel Chief–Safety Neeraj Kumar Sinha, JCAPCPL Managing Director Abhijeet Avinash Nanoti, Varun Bajaj, Tata Steel Chief–Corporate Services B. Chandrasekhar, and Ranveer Sinha, Chairperson of DBMS and Global President of the XLRI Alumni Committee.

The tournament is being played across the scenic 18-hole Beldih and Golmuri Golf Courses, with participation from over 250 golfers representing major cities such as Patna, Bhubaneswar, Paradip, Ranchi, Delhi and Jamshedpur.

Strong local participation has further intensified the competitive spirit of the event.

The grand finale and prize distribution ceremony will be held on Sunday, where Tata Steel CEO and Managing Director T. V. Narendran will felicitate the winners.

Renowned for its competitive excellence, flawless organisation and warm hospitality, the Steel City Golf Tournament continues to be one of the most anticipated sporting events in thid region.

The post Arjun Munda Tees Off 75th Steel City Golf Tournament in Jamshedpur appeared first on Udit Vani.

Arjun Munda Calls for Action Over Killing of Tribal Leader Soma Munda
UditVani, Jamshedpur : Former Chief Minister Arjun Munda on Thursday demanded the immediate arrest of those responsible for the killing of senior tribal leader and Padha Raja Soma Munda, describing the incident as a serious reflection of the deteriorating law-and-order situation in Jharkhand.

Arjun Munda visited Chalangi village in Khunti district, met the bereaved family and paid tribute to Soma Munda, who was shot dead by unidentified assailants earlier this week.

Calling the murder tragic and highly condemnable, he urged the state administration to act promptly and sensitively to prevent such incidents in the future. He stressed that strengthening law and order was imperative.

Soma Munda was killed near Jamuadag under the Khunti police station area while returning to his village on a motorcycle with his wife.

According to police, two assailants on another motorcycle intercepted them and opened fire, killing him on the spot before fleeing towards Mandarutoli.

Police officials said a special investigation team has been formed and raids are underway to arrest the culprits. Soma Munda’s death has triggered widespread anger among tribal organisations.

A respected leader, educationist, convener of the Tribal Coordination Committee in Khunti and an active member of the Jharkhand Party, his killing led to a Khunti bandh, with organisations demanding immediate arrests and better security.

Police have appealed for peace as the investigation continues.

The post Arjun Munda Calls for Action Over Killing of Tribal Leader Soma Munda appeared first on Udit Vani.

अर्जुन मुंडा ने अजीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत पर NHRC को लिखा पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में अजीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखा है. उन्होंने इस मामले में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र और न्यायिक जांच की मांग की है.

पत्र में कहा गया है कि मानगो के गोकुल नगर बस्ती निवासी अजीत महतो की 30 दिसंबर 2025 को पुलिस अभिरक्षा में मौत हुई, जो प्रथम दृष्टया संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और गरिमा के अधिकार का गंभीर उल्लंघन प्रतीत होती है. अर्जुन मुंडा ने इसे स्थापित मानवाधिकार मानकों के खिलाफ बताया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के केवल अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) का मामला दर्ज किया गया और मृतक के परिजनों से सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराकर दो लाख रुपये की राशि दे दी गई, जबकि इस मुआवजे का कोई स्पष्ट वैधानिक आधार या प्रक्रिया नहीं बताई गई. इससे पूरे मामले की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं.

पत्र में यह भी कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद लगभग दो दिनों तक परिजनों को अजीत महतो से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे पुलिस यातना के कारण मौत की आशंका जताई गई है. इसी अवधि में मृतक की गर्भवती पत्नी ने एक नवजात कन्या को जन्म दिया. अजीत महतो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, और उनकी मृत्यु के बाद परिवार गंभीर सामाजिक, आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी नागरिक की मृत्यु अपने आप में एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है, जिसकी जांच स्वतंत्र, उच्चस्तरीय और न्यायिक प्रकृति की होनी चाहिए.

उन्होंने एनएचआरसी से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी व विभागीय कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को न्यायोचित मुआवजा, पुनर्वास और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

(आईएएनएस)

The post अर्जुन मुंडा ने अजीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत पर NHRC को लिखा पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग appeared first on Udit Vani.

भाजपा ने पोटका विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन, सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधित
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुधवार को भाजपा द्वारा पोटका विधानसभा के हल्दीपोखर स्थित त्रिपाठी भवन में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए. सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया.

मुख्य वक्ता अर्जुन मुंडा ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं विचारों को याद करते हुए कहा कि अटल जी का समूचा जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक परंपराओं और सुशासन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है. उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदना और संवाद का माध्यम बनाया तथा झारखंड अलग राज्य के गठन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया. पोखरण परमाणु परीक्षण, ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी राजनीति में शालीनता, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं.

प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि अटल जी की विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशलता से आगे बढ़ा रहे हैं और भारत को विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं.

भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधान सेवक नहीं बल्कि संगठन के वैचारिक स्तंभ थे. जनसंघ से लेकर भाजपा के विस्तार तक उनकी भूमिका हमेशा मार्गदर्शक रही.

पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए. आज भाजपा संगठन उन्हीं के बताए मार्ग पर अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है.

सम्मेलन में स्वागत भाषण जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दिया, संचालन जिला मंत्री मनोज राम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे ने प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा, पूर्व उपमहापौर अमित सिंह, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, सोनमुनि सरदार, बुलू रानी सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, खेलाराम बेसरा, दुखनी माई सरदार, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ए.के. लाल, जिला मंत्री जितेंद्र राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post भाजपा ने पोटका विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन, सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधित appeared first on Udit Vani.