Anil Kumar Jain Railway Archives - Udit Vani

Adityapur: दक्षिण पूर्व रेलवे: मेंस यूनियन ने किया नए जीएम अनिल कुमार जैन का अभिनंदन, लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा
उदित वाणी, आदित्यपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केन्द्रीय पदाधिकारियों की टीम ने आज गार्डेनरिच, कोलकात्ता में महाप्रबंधक कार्यालय में नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन से शिष्टाचार मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों और रेलवे की कार्यकुशलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. वहीं, महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने यूनियन के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि रेल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रेलवे के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा.

वहीं, यूनियन नेताओं ने उम्मीद जताया कि श्री जैन के कुशल नेतृत्व में रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और औद्योगिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे. इस अवसर पर गौतम मुखर्जी, एम के सिंह, ए के सिंह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur: दक्षिण पूर्व रेलवे: मेंस यूनियन ने किया नए जीएम अनिल कुमार जैन का अभिनंदन, लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक, विकास, समयबद्धता और आधुनिक रेल सेवाओं पर रहेगा फोकस
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय रेलवे के प्रमुख और रणनीतिक रूप से अहम जोनों में शामिल साउथ ईस्टर्न रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार जैन (आईआरएसईई, 1990 बैच) को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट की मंजूरी के बाद की गई है।

अनिल कुमार जैन एक अनुभवी और कुशल अधिकारी माने जाते हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में कई अहम पदों पर कार्य किया है। वर्ष 2021 में वे राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रहे, जहां उन्होंने संचालन और प्रशासनिक सुधारों के जरिए उल्लेखनीय काम किया। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई और आधुनिक शहरी परिवहन परियोजनाओं का व्यापक अनुभव हासिल किया।

यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब पूर्व महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके बाद अस्थायी तौर पर अतिरिक्त महाप्रबंधक सौमित्रो मजूमदार को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब स्थायी तौर पर जैन के हाथों में इस जोन की कमान सौंपी गई है।

कोलकाता मुख्यालय वाला दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से में फैला है और खनिज, कोयला व स्टील परिवहन के लिहाज से देश के सबसे महत्वपूर्ण नेटवर्क में गिना जाता है। ऐसे में नए महाप्रबंधक के सामने ट्रेनों की समयबद्धता सुधारना, यात्री सुविधाओं का विस्तार, माल ढुलाई को और अधिक दक्ष बनाना और इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी।

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उनके नेतृत्व में जोन के विकास और प्रदर्शन में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post JAMSHEDPUR: अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक, विकास, समयबद्धता और आधुनिक रेल सेवाओं पर रहेगा फोकस appeared first on Udit Vani.