Adityapur Road Accident Archives - Udit Vani

7 साल से फरार शूटर ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, अब लूटकांड ने खोल दी पूरी कहानी
उदित वाणी, सरायकेला : 7 साल से जो अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था, आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. एक लूटकांड के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया . कपाली में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट और गोली चलाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद हुआ है. आरोपी कपाली के अंसारनगर निवासी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद वह नागपुर में ही रह रहा रहा. शनिवार को चांडिल एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज है. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. आरोपी कपाली में ही थाना के पूर्व चालक मो जब्बार अंसारी की हत्या का भी आरोपी था. उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी ने ही गोली चलाई थी और पीड़ित से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे. अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

7 मई को माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

7 मई को कपाली ओपी अंतर्गत डेमडुबी अंसारनगर में खाना खातून के घर के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई थी. अपराधियों ने कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. विरोध करने पर एक राउंड फायरिंग भी की गई थी. घटना के आरोपी बाइक से भाग निकले थे. सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी. सीसीटीवी की मदद से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची. जांच में पता चला कि इस घटना में 5 अपराधी शामिल थे. तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी मुख्य आरोपी है. लूट के मामले में कांड संख्या 67/2026 के तहत केस दर्ज किया गया था. पूरे मामले के खुलासे में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता मनोज कुमार मिश्रा, टाइगर मोबाइल के आरक्षी आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

जमीद विवाद में हुई थी पूर्व चालक की हत्या

कपाली ओपी क्षेत्र में 27 अगस्त 2021 की सुबह जमीन कारोबारी और कपाली थाना की पूर्व सरकारी जीप के चालक रहे मो. जब्बार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मो. जब्बार अंसारी सुबह करीब 6:15 बजे अंसारनगर स्थित मोचीराम चौक के पास चाय पीने के लिए गए थे. चाय पीने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया. जैसे ही जब्बार अपने घर के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर बेहद करीब से गोली मार दी थी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना गया था. एक आरोपी कपाली गौसनगर के सालबगान निवासी मो. अशरफ अंसारी उर्फ बाघा को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है. घटना के दिन बाघा ही बाइक चला रहा था.

गोली चलाने में है एक्सपर्ट

लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी गोली चलाने में एक्सपर्ट है. फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान भी तारिक कुरैशी ने ही गोली चलाई थी. जबकि थाना के पूर्व चालक को भी तारिक कुरैशी ने ही गोली मारी थी. पुलिस को उसकी करीब 7 साल से तलाश थी. आरोपी ने पुलिस को पकड़ नहीं पाने की चुनौती भी दी थी.

The post 7 साल से फरार शूटर ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, अब लूटकांड ने खोल दी पूरी कहानी appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 28 वर्षीय रोहित पाठक की मौत
उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर BSNL कार्यालय के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहित कुमार पाठक (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात अपनी बाइक से गम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर से उसकी बाइक तेज रफ्तार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम पसर गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रेलर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि वाहन चालक ने सुरक्षा के लिए कोई संकेतक लगाया था या नहीं।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर अक्सर बड़े वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

The post आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 28 वर्षीय रोहित पाठक की मौत appeared first on Udit Vani.