
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग के तत्वावधान में यूनियन एवं प्रबंधन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 26 जेडीसी टीमें शिरकत कर रही हैं. यह आयोजन आज से शुरू होकर आगामी 4 फरवरी तक चलेगा.
उद्घाटन समारोह एवं अतिथि
मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल भटनागर (प्रबंध निदेशक, टीएसयूआईएसएल) और विशिष्ट अतिथि टुन्नू चौधरी (अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन) द्वारा किया गया. अतिथियों का स्वागत संजय सिंह (उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन) एवं मनीष सिन्हा (हेड स्पोर्ट्स कैप्टन) ने किया.
अपने संबोधन में अतुल भटनागर ने कहा कि खेल संगठन में टीमवर्क और आपसी विश्वास को मजबूत करता है. वहीं टुन्नू चौधरी ने खेल को यूनिटी और सामूहिकता का प्रतीक बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनन्या लिपि, फिरोज़ खान (मैनेजर, स्पोर्ट्स), पूनम सिंह एवं रेनू भदुरिया जबकि यूनियन की तरफ से विजय चौधरी, बंसी महतो, बाला जी एवं विभाष की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही.
ये मैच खेले गए
मैच एक: वन सप्लाई चेन बनाम ट्यूब्स डिवीजन
परिणाम: वन सप्लाई चेन ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.
स्कोर: ट्यूब्स डिवीजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 55/10 रन बनाए. जवाब में वन सप्लाई चेन ने 8 ओवर में 56/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
विशेष प्रदर्शन: ट्यूब्स के नीरज ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि महेश राव ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए.वहीं, जवाबी पारी में अजय ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए.
मैन ऑफ द मैच: अजय (वन सप्लाई चेन).
मैच 2: एलडी वन बनाम इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस
परिणाम: इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस ने जीत दर्ज की.
स्कोर: एलडी वन ने 10 ओवर में 65/8 रन बनाए. इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस ने 7.3 ओवर में 68/4 रन बनाकर जीत हासिल की.
विशेष प्रदर्शन: एलडी वन के ब्रिजलाल लोहार ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए. इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के रोहित ने 11 गेंदों में 15 रन और अविनाश ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए.
मैन ऑफ द मैच- रोहित कुमार (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस).
मैच 3: सेफ्टी/आईबीएमडी बनाम कारपोरेट फंक्शन
परिणाम: कारपोरेट फंक्शन ने जीत दर्ज की.
स्कोर: सेफ्टी/आईबीएमडी ने 10 ओवर में 76/8 रन बनाए (विक्रम ने 35 रन बनाए). कारपोरेट फंक्शन ने 7.5 ओवर में 77/5 रन बनाकर मैच जीत लिया.
विशेष प्रदर्शन: राहुल शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली और विक्रम ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए.
मैन ऑफ द मैच: राहुल शर्मा (कारपोरेट फंक्शन).

