
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा ओपन 2025 के प्रो-एम इवेंट में युगांडा के पेशेवर गोल्फर जोशुआ सीले की टीम ने जीत हासिल की. जोशुआ की टीम में एमेच्योर खिलाड़ी प्रथम चौधरी, गोकुल चौधरी और अजय कुमार मिश्रा शामिल थे. उनकी टीम का कुल स्कोर 51.8 रहा.विनय कुमार यादव ने अपनी टीम को रनर्स-अप बनने में मदद की, जिसका कुल स्कोर 54.1 रहा. विनय की टीम में एमेच्योर खिलाड़ी अनिल कुमार शुक्ला, आलम नूरी और एम के झा शामिल थे.
वरुण सोनी ने होल नंबर 8 पर सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार जीता, क्योंकि उनकी ड्राइव 321 यार्ड की दूरी पर गिरी.शरत कुमार ने होल नंबर 7 पर क्लोजेस्ट टू द पिन प्रतियोगिता जीती, क्योंकि उन्होंने होल-इन-वन किया. मृणाल कांति पॉल ने होल नंबर 17 पर क्लोजेस्ट टू द पिन का पुरस्कार जीता. उनकी टी शॉट पिन से मात्र 8.7 इंच की दूरी पर गिरी. मोनिका लुक्तुके ने होल नंबर 12 पर स्ट्रेटेस्ट ड्राइव का पुरस्कार जीता. उनकी शॉट फेयरवे के केंद्र में रखी रस्सी पर गिरी.

