
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स इंटर टीम बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुषों और महिलाओं के लिए “इंटर-टीम शटल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट टेल्को क्लब में संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में किया गया था. शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला वर्ग में फाइनल मैच सफारी रॉयल्स और टाटा कमिंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. आखिरकार सफारी रॉयल्स ने दो सीधे सेटों (पहला सिंगल और डबल्स) में फाइनल जीत लिया.
सफारी रॉयल्स की रूथ सरोन पर्किन्स को महिला वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. शटल बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में फाइनल मैच टाटा कमिंस और प्राइमा चैलेंजर्स के बीच खेला गया. प्राइमा चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने पूरे कोर्ट में अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल जीत लिया. प्राइमा चैलेंजर्स के ए पी नाग को पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

