
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (सीपीएल) का फाइनल गुरुवार को पीएसटी-11 और पीआरडब्ल्यू-11 के बीच खेला गया, जिसमें पीएसटी-11 ने 134 रन से जीत दर्ज की. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच विकास अग्रवाल रहे. मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि समापन समारोह रात 8.30 बजे से ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के खेल प्रमुख मुकुल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि राजीव बधान, सेक्रेटरी, क्रिकेट काउंट्री क्लब रांची ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा सभी खिलाड़ियों को सान्त्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के खेल प्रमुख मुकुल चौधरी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि व्यापारी उद्यमी भी अपने व्यापार एवं उद्यम के समय निकालकर खेलों के प्रति इस तरह का उत्साह रखते हैं, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महत्वपूर्ण है. सिंहभूम चैम्बर व्यापारी एवं उद्यमियों को इसके लिए प्रेरित कर रही है यह काबिल ए तारीफ है.
अगले साल से और बड़े स्तर पर
अध्यक्ष मानव केडिया ने इस दौरान कहा कि चैम्बर द्वारा व्यवसायी- उद्यमियों के हित के साथ-साथ शहर और राज्य की जनसमस्याओं के निराकरण और भागदौड़ भरी जिन्दगी के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद आयोजन भी किया जाने लगा है, जो जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि आगामी सीपीएल (चैंबर प्रीमियर लीग) के अगले सत्र से प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चैंबर के अधिक से अधिक सदस्य क्रिकेट के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग ले सकें और आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा मिले. इसके साथ ही उन्होंने इस सीपीएल में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) को उनके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता.
विनीत को मिला मैन ऑफ द सीरिज का अवार्ड
मैन ऑफ द सीरीज विनीत कुमार लाला एवं बेस्ट बैट्समैन प्रीतम जैन रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैचों में रोमांच पैदा कर दिया. वहीं बेस्ट बॉलर आशुतोष काबरा रहे, बेस्ट फील्डर विनीत लाला और बेस्ट विकेट कीपर सुगम सरायवाला चुने गए. मैच को सफल बनाने में सचिव टैक्स फ़ाइनेंस अंशुल रिंगसिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल, कोशिक मोदी, मनोज गोयल, मोहित मूनका, आनंद चौधरी, सुगम सरायवाला, अमिष अग्रवाल, का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

