
उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में आयोजित पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के पांचवें दिन शीर्ष स्तरीय हॉकी का एक और एक्शन से भरपूर दिन देखने को मिला. विभिन्न विभागों के बीच कई उच्च स्कोरिंग मैचों की श्रृंखला में ऊर्जा, टीम वर्क और अथक उत्साह के साथ मैदान जीवंत हो उठा.
दिन के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उज्ज्वल चक्रवर्ती, कार्यकारी प्रभारी, टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ. आसिफ अहमद, विभागाध्यक्ष, सीसीएम, टीएमएच, डॉ. संतोष, मेडिसिन विशेषज्ञ, टीएमएच और कैप्टन मनीष, प्रमुख (कर्मचारी सेवाएं और कॉर्पोरेट संबंध) उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रेरणा को बढ़ाया. पंजाव नेशनल बैंक, कन्ट्रोलर ऑफ ऑडिटर जेनरल ऑफ इंडिया, सर्विसेस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी बोर्ड और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की टीम विजेता बनी. पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगले 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें लीग चरण के मुकाबले, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले शामिल होंगे.
ये रहे बेस्ट खिलाड़ी
1. पहले मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- अरुण साहनी (एआईपी)
2. दूसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- खानपठान आमिद शरफराज (सीएजी)
3. तीसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- गोविंद सिंह रावत (केंद्रीय सचिवालय)
4. चौथे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- लोकेश बोरा (सीआईएसएफ)
5. पांचवें मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- लिश्राम लिपु सिंह (एफसीआई)
6. छठे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- मोहित कर्मा (एसएआई)

