
उदित वाणी, जमशेदपुर : 14 फरवरी 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में तृतीय स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सनातन दीप एवं उनकी टीम ने किया.
कुलपति के शुभकामनाएं व प्रेरणा
कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. खेल अनुशासन, समय प्रबंधन एवं संघर्षशीलता विकसित करते हैं, जो व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक हैं.
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. किश्वर आरा, रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू उपस्थित रहे. सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.
छात्रा प्रतियोगिता परिणाम
बिष्टुपुर कैंपस में लंबी कूद:
प्रथम स्थान. प्रभा मुर्मू, M.Sc. Zoology.
द्वितीय स्थान. शीतल तिग्गा, B.P.Ed प्रथम सेमेस्टर.
तृतीय स्थान. प्रीति कुजूर, B.P.Ed तृतीय सेमेस्टर.
कर्मचारी प्रतियोगिता परिणाम
गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए रस्साकशी, गोली-चम्मच रेस एवं बॉमबार्डिंग आयोजित हुई.
रस्साकशी: पुरुष वर्ग में तुषार की टीम 2-0 से विजयी. महिला वर्ग में अर्चना की टीम 2-0 से जीती.
गोली-चम्मच रेस (महिला): प्रथम. बसंती दास. द्वितीय. विजेता पात्रा. तृतीय. जमुना सामद.
बॉमबार्डिंग: प्रथम. बसंती दास. द्वितीय. निशा सिंह. तृतीय. शिवनाथ मानकी.

