
उदित वाणी, जमशेदपुर : ईपीएल ईआरसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ. टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस लीग मैच का उद्घाटन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने किया. इस लीग मैच में कुल आठ टीमें भाग ली, जिसमें प्रमुख रूप से डिजाइन, एसेंबली, टेस्टिंग, एक्सल , ईआरसी शामिल थी.
दो दिवसीय लीग मैच का फाइनल आगामी 21 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि आरके सिंह ने सभी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद अपनी सबको शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि टी 20 वर्ल्ड कप के आयोजन के बीच ईपीएल ईआरसी ( इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर) प्रीमियर लीग का यह आयोजन मुकाबले के रोमांच को बढ़ा दिया है.
मैच के उद्घाटन के दौरान ईआरसी के हेड विष्णु दीक्षित , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , संयुक्त महामंत्री अजय भगत , उपाध्यक्ष एसएन सिंह तथा कमेटी मेंबर प्रदीप राजभर उपस्थित थे.
