
उदित वाणी, नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में कक्षा 10वीं और 12वीं के 140 परीक्षार्थियों के लिए वैदिक आशीर्वचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला समिति अध्यक्ष मधुस्मिता जेना के साथ प्रियंका रंजन, अभिश्वेता त्रिपाठी, श्रावणी विश्वास, पम्मी सिंह और मधुमिता मिश्रा उपस्थित रहीं. आगंतुकों का शॉल, मेमेंटो और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया. कार्यक्रम वैदिक मंत्रों और हवन से शुरू हुआ, जिसमें वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा व डी.ए.वी गुवा के धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने सहयोग किया. संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर की मंडली ने आर्य समाज भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया.
हवन के बाद प्रतिभागी बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई. मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना ने कहा कि वर्तमान समय मूल्यवान है, सतत अध्ययन और कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. प्राचार्य प्रशांत कुमार भूईयां ने इसे बच्चों पर प्रेम व्यक्त करने का माध्यम बताते हुए धैर्य-लगन पर जोर दिया. ध्वनि व्यवस्था शिक्षक राजेश राम ने संभाली. कार्यक्रम शांति पाठ और राष्ट्रगान से समाप्त हुआ.

