
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तमोलिया में शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में गुब्बारे उड़ाकर की गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि एथलीट मास्टर अवतार सिंह, विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या कृष्णा मोदक, हेड ऑफ एचओडी नौशाद रजिया, सीनियर कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर, जूनियर कोऑर्डिनेटर शबाना परवीन, जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश शर्मा एवं हिंदी माध्यम की प्राचार्या सुनीता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले, बैलून बस्टिंग, पार्टनर रेस, स्पून एंड मार्बल रेस और गेट रेडी फॉर स्कूल जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों में उत्साह का आलम देखने लायक था. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.
विशिष्ट अतिथि अवतार सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी.

चारों हाउस के बीच हुए मुकाबले में लोटस हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ख़िताब जीता, जबकि डैफोडिल हाउस उपविजेता बना. इस वर्ष की बेस्ट एथलीट का सम्मान कक्षा 12वीं की छात्रा सुनीता महतो और छात्र आनंद कुमार को प्रदान किया गया.

कार्यक्रम का संचालन शिखा सिंह के नेतृत्व में छात्राओं जाकिया तस्लीम और शम्स नाज़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निषाद शब्बीर ने प्रस्तुत किया. खेल शिक्षक नारायण मंडल और गोकुल आनंद मिश्रा सहित सभी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

