the_ad id="18180"]
मेष- प्रगति का मार्ग प्रशस्त, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, परिणाम के अनुरूप सफलता, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, उपहार या सम्मान का लाभ, हर्ष भी. |
वृषभ- आर्थिक समस्या का समाधान, कुछेक कठिनाइयों का निवारण, स्वजनों-मित्रों के माध्यम से बकाए धन की वसूली, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम. |
मिथुन- योजना साकार होने की ओर, इच्छाशक्ति का विकास, विपरीत परिस्थितियों पर विजय, पारिवारिक सम्बन्धों में तालमेल, सुख-सुविधा के जरूरी साधन सुलभ. |
कर्क- भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, सोचे हुए कार्य अधूरे, स्वयं की प्रतिभा कुंठित, शारीरिक मानसिक कष्ट, शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश में, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य. |
सिंह- मनोभिलाषित योजनाओं का कार्यान्वयन, जीवन साथी से सामंजस्य, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त. |
कन्या- भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, मंगल आयोजन सम्पन्न, सामाजिक कृत्यों से यश की प्राप्ति, बकाए धन की वसूली, आनन्द की अनुभूति, मान-सम्मान में वृद्धि. |
तुला- दिन बेहतर, सिद्धि का प्रयास सार्थक, महत्वपूर्ण उपलब्धि, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, नवसम्पर्क का सुयोग, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, आवागमन में अनुकूलता. |
वृश्चिक- समय निराशाजनक, परिस्थितियां भाग्य के प्रतिकूल, पठन-पाठन में अरुचि, सुख के साधन का अभाव, किसी से विश्वासघात की आशंका, वाहन से कष्ट. |
धनु- मनोवांछित सफलता, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता. |
मकर- अधूरी या नवयोजना की शुरुआत, इच्छित पद की प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता का विकास, व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझने की ओर, पठन-पाठन में रुचि, मनोरंजन में रुझान. |
कुम्भ- कार्यों में सफलता, स्वास्थ्य सुधार पर, प्रभावाशाली हस्तियों से सम्पर्क, कुछेक समस्याओं का समाधान, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, मित्रों-परिजनों से सहयोग. |
मीन- योजना की पूर्ति में अड़चनें, विपरीत घटनाएं घटित, मानसिक बेचैनी, लाभ में कमी, दूसरों के गलतफहमी के शिकार, अपनी प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<