the_ad id="18180"]
मेष- चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, आत्मिक शांति, यात्रा का प्रसंग, परीक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, बुद्धि का विकास. |
वृषभ- स्वास्थ्य सुधार पर, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, मित्रों से सहयोग, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम. |
मिथुन- व्यापारिक प्रगति, व्यक्तिगत समस्याएं सुलझने की ओर, वैमनस्यता का समापन, दाम्पत्य जीवन मधुर, उल्लासमय वातावरण, विवाद का समापन पक्ष में, लाभ भी. |
कर्क- दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, योजना अधूरी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक, बढ़ते हुए खर्च से परेशान, पठन-पाठन से अरुचि, वाहन से भय. |
सिंह- प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय, कार्य-व्यवसाय में विस्तार, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, जनकल्याण की भावना जागृत, यात्रा सकुशल. |
कन्या- योजना साकार होने को, बकाए धन की प्राप्ति, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, वैवाहिक जीवन सुखमय, आपसी गलतफहमियां दूर होने को, नवसम्पर्क से लाभ. |
तुला- शारीरक सुख की प्राप्ति, परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, भोग-विलासिता में रुझान, सुसमाचार की प्राप्ति, पारिवारिक खुशी. |
वृश्चिक- कार्यों में गतिरोध, व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका, जीवन साथी से सहयोग, आय की तुलना में व्यय अधिक, पठन-पाठन में अरुचि, विवाद भी. |
धनु- सामयिक सिद्धि का प्रयास, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, निजी जिन्दगी में महत्वपूर्ण घटना घटित, धन संचय की ओर प्रवृत्ति. |
मकर- कार्यों में उन्नति का सुअवसर, व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, प्रसन्नता भी. |
कुम्भ- बुद्धि-चातुर्य से संकल्प-सिद्धि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार, साहसिक प्रयास प्रगति पर, रचनात्मक क्रियाकलापों में रुचि, व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त. |
मीन- समय असंतोषजनक, मनोबल में कमी, व्यापारिक क्षति, उन्नति में बाधा, दूसरों के झूठे आश्वासनों से कष्ट, सहयोगियों से असहयोग, प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<