the_ad id="18180"]
मेष- निराशा की स्थिति, कार्य-व्यापार में असफलता, शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश में, क्रोध की अधिकता, विचारों में उग्रता, आपसी सम्बन्धों में कटुता, सुख का अभाव. |
वृषभ- योजना का शुभारम्भ, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, मनोबल में वृद्धि, सुख-शान्ति का अनुभव, व्यापार में परिवर्तन. |
मिथुन- आॢथक उन्नति, वरिष्ठजनों से सम्पर्क, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, सुसमाचार की प्राप्ति, मंगल आयोजन सम्पादित. |
कर्क- शुभ भावनाओं का उदय, यशमान में वृद्धि, व्यापारिक वातावरण मनो-नुकूल, किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर, बौद्धिक क्षमता का विकास. |
सिंह- पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, कार्यों में असफलता, साझेदारी के व्यापार में हानि, सुख सुविधा का अभाव, व्यय की अधिकता, हानि संभव. |
कन्या- अधूरे या नव कार्य प्रगति पर, मांगलिक आयोजन सम्पादित, मित्रों-परिजनों से सहयोग, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, भाग्योन्नति के नवीन आयाम. |
तुला- व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, बुद्धि-चातुर्य से कुछेक मसला सुलझने की ओर, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, निजी इच्छा की पूर्ति, संभावित यात्रा सुखद. |
वृश्चिक- स्वास्थ्य सुधार पर, किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, आत्मीयजनों से अनु-कूलता, सुख-सुविधा के निमित्त व्यय, आपसी सलाह से कामयाबी, धर्म में आस्था. |
धनु- आर्थिक पक्ष में असंतोष, गुप्त चिन्ताओं से स्वास्थ्य प्रभावी, अशांति का वातावरण, परिवार में आपसी मतभेद, पठन-पाठन में अरुचि, वाहन से दुर्घटना की आशंका. |
मकर- योजना साकार होने की ओर, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान, कठिनाइयों का निवारण, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति. |
कुम्भ- आकस्मिक लाभ का सुयोग, नव समाचार की प्राप्ति, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, शत्रु परास्त, प्रियजनों-मित्रों से कुछेक समस्याएँ हल, बौद्धिक समता का विकास. |
मीन- ग्रहयोग बेहतर, शारीरिक-मानसिक कष्ट में कमी, परोपकार की भावना जागृत, स्वयं का निर्णय हितकर, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, वाद-विवाद का समापन. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<