
![]()
| मेष- बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, जनसम्पर्क का सुयोग, जटिल समस्याओं का संतोषजनक समाधान, स्वास्थ्य सुधार पर, यात्रा सुखद, धनागम का सुअवसर. |
| वृषभ- उन्नति में सहायक, योजना के कार्यान्वयन हेतु विचार-विमर्श, दाम्पत्य जीवन मधुर, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जीवन में मनोनुकूल घटना घटित, खुशी भी. |
| मिथुन- आज दिन 7/39 बजे तक लाभ में कमी, वैचारिक अस्थिरता, व्यय से कष्ट, शेष समय में नौकरी में स्थानांतरण, व्यावसायिक विस्तार, पारस्परिक संबंधों में मधुरता. |
| कर्क- आज दिन 7/39 बजे तक सफलता, कार्य क्षमता में वृद्धि, विरोधी परास्त, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में प्रतिकूलता, कार्यों में अड़चनें, समस्याओं से चिन्ता. |
| सिंह- स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, प्रगति हेतु प्रयत्नशील, वरिष्ठजनों की सलाह मान्य, धनसंचय की ओर प्रवृत्ति, स्वाध्याय की ओर रुझान, यात्रा का प्रसंग. |
| कन्या- सद्विचारों का उदय, बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि, अधिक व्यय, सुपरिचितों से सहयोग, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम. |
| तुला- आज दिन 7/39 बजे तक दिन अशुभ, मानसिक बेचैनी, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में विलम्ब, कष्ट भी, शेष समय अनुकूल, सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान. |
| वृश्चिक- आज दिन 7/39 बजे तक समय संतोषजनक, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, शेष समय निराशाजनक, विवाद की आशंका, लाभ में कमी, यात्रा में परेशानी. |
| धनु- स्वास्थ्य में सुधार, मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, दूसरों के आश्वासनों से राहत, बुद्धिचातुर्य से समस्याओं में कमी, निजी जिन्दगी में सुख, यात्रा से लाभ. |
| मकर- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, मनोविनोद के अवसर, मित्रों परिजनों से सहयोग, लाभ भी. |
| कुम्भ- आज दिन 7/39 बजे तक शारीरिक कष्ट, पारस्परिक सम्बन्धों में कटुता, मन अशांत, शेष समय शुभ, व्यवसाय में नवपरिवर्तन, मांगलिक आयोजन सम्पादित. |
| मीन- आज दिन 7/39 बजे दिनमान अनुकूल, पुरुषार्थ से कार्यसिद्धि, भोगविलासिता की ओर रुझान, शेष समय में कार्यों के प्रति असन्तोष, बात-बात पर क्रोध की स्थिति. |
Advertisement
<

