
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर से संचालित 10 लोकल ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को निरस्त रहेगा. इनमें हटिया–टाटानगर मेमू, झाझराम–पुरुलिया मेमू, टाटानगर–बड़बिल मेमू, टाटानगर–बरकाखाना मेमू, राजखेला–टाटानगर, टाटानगर–बादामपहाड़ टाटा मेमू (तीन जोड़ी), टाटानगर–गुवा मेमू और टाटा–इटवारी एक्सप्रेस शामिल हैं.
रेलवे के अनुसार 26 और 27 नवंबर को भी कई ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा. स्थानीय ट्रेनों की सेवाएं बाधित होने से कोल्हान, बंगाल और ओडिशा के हजारों यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.
Advertisement
<

