
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट करने की घोषणा की है. इससे टाटानगर और आसपास के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें.
रद्द ट्रेनें
68077/68078 (आद्रा–आद्रा) मेमू पैसेंजर 26 व 28 सितम्बर को नहीं चलेगी. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा) मेमू 28 सितम्बर को रद्द रहेगी. वहीं, अहमदाबाद–हावड़ा 12834 एक्सप्रेस (23 सितम्बर) और भुज–शालीमार 22829 एक्सप्रेस (23 सितम्बर) को भी रद्द कर दिया गया है.
शॉर्ट-टर्मिनेशन/शॉर्ट-ओरिजिनेशन
68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू 23 व 27 सितम्बर को केवल आद्रा तक चलेगी. 13503/13504 (बर्दवान–हटिया) मेमू 23, 25, 26 व 28 सितम्बर को गोमो तक सीमित रहेगी. 18019/18020 (जगन्नाथपुर–धनबाद) एक्सप्रेस 26 व 28 सितम्बर को बोकारो स्टील सिटी से ही चलेगी. इसके अलावा 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया) मेमू 23 व 25 सितम्बर को आद्रा तक ही सीमित रहेगी.
री-शेड्यूल ट्रेनें
18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस 28 सितम्बर को 90 मिनट देरी से खुलेगी. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 23 व 24 सितम्बर को 2 घंटे विलंब से चलेगी. इसी तरह 18035 (खड़गपुर–खड़गपुर) एक्सप्रेस 23 व 25 सितम्बर को 2 घंटे की देरी से रवाना होगी.
परिवर्तित मार्ग
18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस 27 सितम्बर को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी होकर चलाई जाएगी.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव अस्थायी हैं और यात्रियों की सुरक्षा तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें.

