
उदित वाणी, रांची : रेलवे सुरक्षाबल [आरपीएफ] रांची रेल मंडल ने बर्ष 2025 में 688 बिश्ेष ड्राइव करके कुल 44 हजार 790 यात्रियों से 30 करोड़ 24 लाख 24 हजार 651 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं आरपीएफ ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 538 व्यक्तियों से एक लाख 7 हजार 600 रुपये जुर्माना तथा 91 लाख रूपये के नशीले पदार्थ जब्त किया गया और 51 लाख की वस्तुएं लौटाईं गई. रेलवे अधिनियम के तहत बर्ष 2025 में कुल 14131 मामलों का पता लगाया. जिसमें 14100 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अभियोजन चलाया गया. इन मामलों में कुल 17 लाख 98 हजार 530 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
आरपीएफ ने टिकट दलालों के खिलाफ बिशेष अभियान के तहत 13 मामलों में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और दो लाख छह हजार 540 रूपये मूल्य के टिकट बरामद किया. साथ ही 14 पर्सनल यूजर आईडी और दो एजेंट आईडी का भी पता लगाया. इसके अलावा आरपीएफ रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्षेत्र में भी कई प्रभावी और सराहनीय कार्य किया. रेलवे हेल्पलाइन 139 पर प्राप्त 2407 शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया गया. यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आईपीसी की धाराओं के तहत 54 मामले दर्ज किए गए.
जिनमें से 20 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 20 आरेपियों को गिरफ्तार भी किया गया. सामाजिक दायित्वों के तहत आपरेशन नन्हे फरिश्ते और डिग्निटी अभियान में कुल 339 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया. जिनमें 172 बालक, 149 बालिकाएं, 12 पुरुष और छह महिलाएं शामिल है. मानव तस्करी के विरुद्ध आपरेशन एएएचटी के तहत 12 मामलों का पता लगाकर 62 बच्चों व महिलाओं को मुक्त कराया गया और 15 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
रांची में भी मिलेगी आधुनिक परिवहन मेट्रो रेल सेवा
राजधानी रांची में भी अब आधुनिक नागरीय परिवहन सर्विस मेट्रो रेल की उम्मीद जगी. केंद्र सरकार द्वारा रांची मेट्रो प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक सहमति देने के बाद इसे धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट [डीपीआर] बनाने की प्रक्रिया चल रही है. जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित मेट्रो रूट को इस तरह डिजाइन किया जा है कि यह शहर के सबसे व्यस्त इलाकों जैसे मेन रोड, डोरंडा और हटिया को जोड़ते हुए स्मार्ट सिटी और रिंग रोड तक जायेगा. बताया गया कि मेट्रो के आने से शहर में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या खत्म होगी और प्रदूषण के स्तर में भी भारी कमी आएगी.
