
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया के रायबासा रेलवे फाटक में ट्रैक मैंटेनेंस को लेकर बुधवार 28 मई को छह घंटा मेगा ब्लॉक रहेगा. इसके तहत सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायबासा रेलवे फाटक बंद रहेगा. रेलवे विभाग द्वारा मेगा ब्लॉक से संबंधित सूचना जारी कर राहगीरों से निर्धारित समय पर उक्त रेलवे फाटक से होकर आवागमन नहीं करने की अपील की है. मेगा ब्लॉक की जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारियों समेत गम्हरिया थाना को भी दी गयी है.
Advertisement
<

