
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर झारखंड चेतना मंच की ओर से 28 अगस्त, गुरुवार को सुबह 8 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास आयोजित होगा.
मंच के नेताओं ने जानकारी दी कि आदित्यपुर से होकर गुजरने वाली टाटा-थावे एक्सप्रेस, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, टाटा-दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा-जयनगर एक्सप्रेस, टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सहित छह पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यहां किया जाना चाहिए.
अभियान का नेतृत्व सुरेश धारी, समरेन्द्र नाथ तिवारी और राहुल यादव करेंगे. सुरेश धारी ने कहा कि झारखंड चेतना मंच लंबे समय से आदित्यपुर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधा मिले.
गौरतलब है कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कोल्हान क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त स्टेशन है और रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं.

