
उदित वाणी, रांची : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड [आईआरसीटीसी] द्वारा 27 जुलाई से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू किया जायेगा. यह ट्रेन भागलपुर से खुलेगी और झारखंड के जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी व रांची से गुजरते हुए राउरकेला, झारसुगड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन होते हुए दक्षिण भारत जायेगी. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से रेलवे अपने पर्यटकों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम [ज्योतिर्लिंग], मदुरै, कन्याकुमारी व मल्लिकार्जुन [ज्योतिर्लिंग] समेत अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करायेगी. इस दौरान यात्रा की अवधि 11 रात और 12 दिन की होगी. इसके लिए प्रति व्यक्ति 22760 रूपये [स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी] और 39990 रूपये [थर्ड एसी श्रेणी] शुल्क निर्धारित की गई है.

