
उदित वाणी, साहिबगंज : साहेबगंज जिला बरहरवा के रैंक लोडिंग यार्ड में सुबह मालगाड़ी के रैक अचानक अनियंत्रित होकर अपने आप लुढक गए और पटरी से उतर गए. इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई . हादसे में किसी के जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि रेलवे को भारी नुक़सान जरूर पहुंचा है. वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार रैक में गिट्टी लोड था.
मालगाड़ी खड़ी अवस्था में थी. तभी अचानक आगे की और लुढ़क गई और कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ते चले गया. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गया रेलवे के अधिकारी ने तत्काल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया जा रहा है. आगे की कार्रवाई किया जा रहा है जांचोपरांत ही दुर्घटना के कारणों को बताया जा सकेगा.

