
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा ने सोमवार को टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेन्द्रन और वीपीसीएस डीबी सुंदरारामम से मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा की. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिरसा मुंडा के जन्म स्थान के विकास के लिए टाटा स्टील के साथ मिलकर काम करने के बारे में बात की. मुंडा ने झारखंड के साथ टाटा के लंबे जुड़ाव और झारखंड के आदिवासियों के लिए अच्छे काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम भी मौजूद थे.
Advertisement
<

