
उदित वाणी, रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड कल अपना स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगी. स्थापना दिवस कार्यक्रम कृष्णा एनक्लेव, ब्लॉक–ए, चौथी मंज़िल, डोरंडा, रांची में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आरंभ 28 नवंबर 2025, प्रातः 11:30 बजे होगा. पार्टी ने समय पर उपस्थिति को अनिवार्य बताया है ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीरेन्द्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड करेंगे. कल होने वाले इस आयोजन में पार्टी अपने संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक प्रतिबद्धताओं और आने वाले समय की रणनीतियों पर प्रकाश डालेगी.
रांची और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति की संभावना है.
Advertisement
<
