उदित वाणी, रांची : स्पेन व स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने एनजीओ फंडसिओन एस्पेंरांची वाईएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की. बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुन्स यनजेंगा भी मौजूद थी.
वही कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी थे. उक्त एनजीओ द्वारा भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य किया जाता है. बैठक के दौरान उक्त एनजीओ द्वारा झारखंड सरकार के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कैसे काम किया जा सकता है, इस बिषय पर चर्चा की गई. ज्ञात हो कि कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष हैं.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।