the_ad id="18180"]
उदित वाणी, रांची : झामुमो ने न्यायपालिका को लेकर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विरोधात्मक बयान को लोकतंत्र विरोधी बताया. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि असल बात यह है कि भाजपा देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है. भाजपा को देश के संवैधानिक ढ़ांचे पर विश्वास ही नहीं है. भाजपा द्वारा ईडी, सीबीआई समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर पहले कब्जा कर चुकी है. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर भी इन्हें आपत्ति है. भाजपा के नेताओं को अगर न्यायपालिका पर विश्वास है तो निशिकांत दुबे को अबिलंव बर्खास्त कर देना चाहिए.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<