उदितवाणी, कांड्रा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कार्यसमिति ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों, नगर और पंचायत समितियों का पुनर्गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को गम्हरिया सरना उमुल में झामुमो गम्हरिया प्रखंड-1, 2 एवं आदित्यपुर नगर कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, जिला संयोजक प्रमुख डॉ. शुभेंदु महतो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, कृष्णा बास्के, युवा नेता सन्नी सिंह, सोखेन हेम्ब्रम, डब्बा सोरेन, उदय मारंडी और गौतम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता अमृत महतो ने किया.
संगठन को मजबूत करने का निर्देश
सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों पर चलते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जल्द से जल्द कमेटी के विस्तार का निर्देश दिया.
नवनियुक्त पदाधिकारी
गम्हरिया प्रखंड समिति (भाग-1)
अध्यक्ष: भोमरा माझी
उपाध्यक्ष: राजेश गोप, राम महतो, प्रदीप बारिक
सचिव: मंगल हेंब्रम
सहसचिव: मुन्ना मंडल, शंभू टुडू, सपन माहली
कोषाध्यक्ष: प्यारेलाल प्रधान
गम्हरिया प्रखंड समिति (भाग-2)
अध्यक्ष: प्रकाश महतो
उपाध्यक्ष: मानसा टुडू
सचिव: देवाशीष हांसदा
कोषाध्यक्ष: तुषार प्रधान
आदित्यपुर नगर समिति
अध्यक्ष: वीरेंद्र प्रधान
उपाध्यक्ष: शंकर मुखी, राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, वीरेंद्र गुप्ता
सचिव: कृष्ण चंद्र महतो
सहसचिव: अभि मुखी, वीरेंद्र तिवारी, बिरजू पति
कोषाध्यक्ष: डोनाल मंडल
इस कार्यक्रम के माध्यम से झामुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।