* पूर्वी सिंहभूम से रामदास सोरेन समेत 17, पश्चिम सिंहभूम से दीपक बिरूवा व जोबा मांझी समेत 13 व सरायकेला-खरसवां जिले से
* दशरथ गागराई समेत 12 प्रमुख नेताओं को केन्द्रीय समिति में दी गई जगह
उदित वाणी, रांची : झामुमो द्वारा पार्टी के 13वें महाधिवेशन के दौरान जंबो जेट केन्द्रीय समिति की घोषणा कर दी गई है. केन्द्रीय समिति में पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन व विधायक वसंत सोरेन को दुमका, पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साहिबगंज, श्रीमती रूपी सोरेन को बोकारो व विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को गिरिडीह जिले से शामिल किया गया है. वहीं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के मनोनयन का अधिकार पार्टी द्वारा नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सौंपा गया है. बताया गया है कि पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत जल्द केन्द्रीय कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की भी घोषणा कर देंगे. लिहाजा कोल्हान से पार्टी के केन्द्रीय समिति में 42 प्रमुख नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.
पूर्वी सिंहभूम- रामदास सोरेन, मोहन कर्मकार, श्रीमती सबिता महतो, संजीव सरदार, समीर कुमार मोहन्ती, मंगल कालिन्दी, मो हिदायतुल्ला खान, राजु गिरी, श्रीमती सुमन महतो, शेख बदरूद्दीन प्रमोद लाल, पवन सिंह, मनोज यादव, श्रीमती हीरामनी मुर्मू, कुणाल षाड़ंगी, लक्षमण टुडू व श्रीमती बारी मुर्मू
सरायकेला-खरसवां- दशरथ गागराई, गणेश चौधरी, कांड्रा के सुधीर चन्द्र महतो, दशमत मार्डी, गुरुचरण किस्कू, चारूचाँद किस्कू, राजीव महतो काबलू, कृष्णा वास्के, विशु हेम्ब्रम, सुधीर किस्कू, उत्तम मंडल व गुरुचरण मुखी
पश्चिम सिंहभूम- दीपक बिरूवा, श्रीमती जोबा मांझी, निरल पुरती, सुखराम उराँव, जगत मांझी, भुवनेश्वर महतो, श्रीमती मोनिका बोयपाई, सुभाष बनर्जी, दिनेश चन्द्र महतो, अभिषेक सिंकू, मिथुन गागराई, मो निसार हुसैन व रामलाल मुण्डा
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।