
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), आदित्यपुर नगर कमिटी की आज आशियाना मोड़ (जीआर कॉलोनी) स्थित नगर सचिव कृष्णचन्द्र महतो उर्फ रामू महतो के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में वर्ग संगठन (विभिन्न इकाईयों) के गठन पर विचार-विमर्श किया गया. और इस हेतु इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन भी प्राप्त किया गया. इससे पूर्व बैठक में झारखंड आन्दोलनकारी सह राज्य के पूर्व उप मुख्य मंत्री स्व सुधीर महतो की 69वीं जयन्ती मनाई गई, जिसका शुभारंभ स्व महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने वर्ग संगठन के गठन हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर जिला कमिटी के पास अग्रसारित करने की बात कही. वहीं, बैठक में हेमसागर प्रधान उर्फ अरुण तथा अशोक वर्मा ने भाजपा से नाता तोड़कर झामुमो में शामिल होने की घोषणा की, जिनका स्वागत बैठक में अतिथि के रुप में उपस्थित सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने माला पहनाकर किया.
इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य गुरुचरण मुखी, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, जिला सह सचिव जगदीश महतो, झायुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा माँझी, युवा नेता शनि सिंह, महिला नेत्री सुशीला तांती, सोनामनी लोहार, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजेश लाहा, शंकर मुखी, सचिव कृष्ण चन्द्र महतो, बिरजू पति, अभि मुखी, मो0 शेख हसन, बाबू तिवारी, डोनाल्ड मंडल, रवि पाड़ेया आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार ने किया.

