उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री सह झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 63 सदस्यीय अपनी जंबोजेट कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है. नई कार्यकारिणी में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को भी शामिल किया गया है. वहीं कमिटी में लगभग आधे सदस्य आदिवासी समुदाय से हैं. लिहाजा कमिटी में 8 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव और 4 सचिव बनाए गए हैं. वहीं 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन पार्टी द्वारा 271 सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन किया गया था.
झामुमो की नई केंद्रीय कार्यकारिणी
संस्थापक संरक्षक: शिबू सोरेन
केन्द्रीय अध्यक्ष: हेमंत सोरेन
उपाध्यक्ष: नलिन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम, रामदास सोरेन
महासचिव: विनोद कुमार पाण्डेय (महासचिव सह प्रवक्ता), फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य (महासचिव सह प्रवक्ता), जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर
सचिव: नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, पंकज मिश्रा, समीर मोहंती
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पाण्डेय
प्रवक्ता: हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाड़ंगी, मनोज कुमार पाण्डेय
कार्यकारिणी समिति के सदस्य- दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, विजय हांसदा, महुआ माजी, रबीन्द्रनाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डा कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, बसंत सोरेन दशरथ गगराई, हफीजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा सुसारण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, राजू गिरि, गणेश चौधरी, एमटी राजा, धनंजय सोरेन, आलोक सोरेन, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, उमाकांत रजक, जगत मांझी, सुदीप गुडिया, रामसूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजली सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।