
उदित वाणी, जमशेदपुर: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिल्ली में हुई. इस बैठक में शहर के कई मजदूर नेताओं ने शिरकत की.
बैठक में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में 45 करोड़ मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं. अगर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) पूरे भारत में इन मजदूरों को जोड़ने और उनके हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ेगी, तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती.
झारखंड प्रदेश कामगार कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मनरेगा मजदूरों की चिंताजनक स्थिति पर ध्यान आकर्षित किया.
कार्यक्रम का संचालन केकेसी के वाइस चेयरमैन संजय गाबा ने किया.
Advertisement
<
