
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य सरकार की कथित नाकामियों के खिलाफ भाजपा द्वारा आज राज्यभर में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. गिरिडीह के गांवां प्रखंड से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. पार्टी के अन्य नेता भी अलग-अलग प्रखंडों में प्रदर्शन में शामिल होंगे. पार्टी ने राज्य की विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेसा कानून लागू करने और बुनियादी सुविधाओं समेत अन्य ज्वलंत विषयों को लेकर सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन की घोषणा की है.
Advertisement
<
