उदित वाणी, रांची: भाजपा ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भी न्यौता भेजा है और दिल्ली के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सुदेश भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बिशेष आमंत्रण पर दिल्ली गए. यह समारोह 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा. वहीं आजसू पार्टी द्वारा कहा गया कि दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और सुदेश महतो के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा होगी. यह बैठक झारखंड के विकास और राजनीतिक स्थिरता के लिए रणनीति तैयार करने पर केंद्रित होगी.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।