
उदित वाणी, चाईबासा : अनुकंपा के आधार पर नियुक्त समाज कल्याण विभाग के 8 कर्मचारियों को सोमवार को कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. झारखंड सरकार के राजस्व , निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया. तीनों जिलों को मिलाकर कुल 8 मृतक आश्रित परिवार के लोगों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त नेलशन एयोन बागे, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
Advertisement
<

