
उदित वाणी, गुवा : सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता और ज्ञानप्रद डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ.
प्रतियोगिता में श्रद्धानंद, महात्मा हंसराज, दयानंद, एवं विवेकानंद सदनों के बच्चों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. रंगोली प्रतियोगिता में वरीय समूह में श्रद्धानंद सदन ने 83 प्वाइंट लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, महात्मा हंसराज सदन द्वितीय और दयानंद सदन तृतीय रहे. कनीय समूह की रंगोली प्रतियोगिता में दयानंद सदन ने 80 प्वाइंट लेकर प्रथम, श्रद्धानंद सदन ने द्वितीय और महात्मा हंसराज तृतीय स्थान हासिल किया. ज्ञानप्रद डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन प्रथम, महात्मा हंसराज द्वितीय और विवेकानंद तृतीय स्थान पर रहे.

विद्यालय में आयोजित रोमांचकारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन विजेता और दयानंद सदन उपविजेता बने. विजेताओं को प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह, वरीय हिंदी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य और भौतिकी विज्ञान शिक्षक आर के मिश्रा ने शील्ड के साथ सम्मानित किया.
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक व मानसिक विकास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाता है. वरीय हिंदी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का आवश्यक अंग है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है.

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एस के पाण्डेय, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, सुखैन प्रसाद तथा शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

