
उदित वाणी, जमशेदपुर: आईसीएआई की चार शाखाओं ने मिलकर सोमवार को वर्चुअल स्टूडेंट वेबीनार का आयोजन किया. कार्यक्रम का विषय रियल इस्टेट पर जीएसटी था. इसमें जमशेदपुर, धनबाद, मथुरा एवं वाराणसी के छात्र शामिल हुए. राउरकेला के सीए ऐश्वर्य अग्रवाल ने छात्रों को विषय के बारे में गहन जानकारी दी एवं छात्रों के सारे प्रश्नों का हल भी किया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के अध्यक्ष सीए अतुल मेहरोत्रा थे. जमशेदपुर शाखा के सिकासा अध्यक्ष सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल और शाखा अध्यक्ष सीए पंकज शिंगारी, धनबाद शाखा के सिकासा अध्यक्ष सीए नंदकिशोर तुलस्यान, अध्यक्ष सीए संदीप पनवार, वाराणसी शाखा के सिकासा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु एवं मथुरा शाखा के सिकासा अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय, अध्यक्ष सीए अनुराग खंडेलवाल शामिल रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर शाखा का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का लाभ 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया.

