
उदित वाणी, चाईबासा: जनजातीय मामले मंत्रालय-भारत सरकार की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के द्वारा जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय का अवलोकन किया गया। अवलोकन हेतु विद्यालय परिसर पहुंचने पर मंझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आगंतुकों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार सभी क्षेत्रों चाहे वह सुरक्षा, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हो, उसमें देश को अग्रणी रखने हेतु प्रयासरत है। अवलोकन के दौरान आईटीडीए परियोजना निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
<

