
उदित वाणी, नई दिल्ली: देश में आज सोमवार को 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन परिसर और योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधानसभा में वोट डाला है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी राजधानी में वोट डाला।
21 को काउंटिंग, 25 को शपथ ग्रहण
वोटिंग के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
द्रौपदी मुर्मू की जीत तय
राष्ट्रपति चुनाव में राजद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है।
चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है।


