
उदितवाणी, रांची: स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ [सीपीए] के सम्मेलन में भाग लेने कनाडा जायेंगे. यह सम्मेलन कनाडा के हैलीफैक्स में 20 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक प्रस्तावित है. सोमवार को सीपीए की झारखंड शाखा की बैठक में सम्मेलन के लिए उनके नाम का प्रस्ताव विधायक सरयू राय ने दिया और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके साथ ही बैठक में प्रस्ताव दिया गया कि यूक्रेन व रूस के बीच शांति कायम करने के लिए भी सीपीए की झारखंड शाखा पहल करे. इसके अलावा सीपीए झारखंड की कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी स्पीकर को अधिकृत किया गया.
Advertisement
<

